अपडेटेड 6 March 2026 at 07:35 IST

Rashmika-Vijay: कभी थामा हाथ, कभी एक-दूजे में खोए... सामने आई रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की खास झलक, कपल की एंट्री का VIDEO वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शादी के फंक्शन आखिरकार हैदराबाद में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के साथ खत्म हो गए। अब कपल ने अपने रिसेप्शन की खास झलक दिखाई है जो जमकर वायरल हो रही है।

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda reception
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda reception | Image: Instagram

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ सिनेमा के चहेते लवबर्ड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल ने शादी के बाद हाल ही में हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई।

रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिसेप्शन के शाम की यादगार झलक दिखाई। इसमें दोनों के खुशनुमा पल कैद हैं। कपल एक-दूजे के प्यार में डूबना नजर आ रहा है। भीड़ की मौजूदगी में भी दोनों की नजरें एक-दूसरे से नहीं हट पा रही हैं।

रिसेप्शन में लगा रोमांस का तड़का

वीडियो में रश्मिका और विजय हाथों में हाथ डाले फोटोग्राफर्स के सामने ग्रैंड एंट्री करते हैं। हाथ जोड़कर कपल उनका अभिवादन करता है। शादी के बाद से दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। ये न्यूली मैरिड कपल जब-जब सार्वजनिक स्पॉट हुआ, तब-तब इसकी झलक देखने को मिली है।

कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

रश्मिका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, '04.03.2026 रिसेप्शन की शाम। पिछले दो हफ्ते बहुत खुशनुमा रहे हैं। हर दिन, हर इवेंट, हर पल, और हर इंसान ने हमें प्यार से भर दिया है। बहुत सारा प्यार और किस और हमारा शुक्रिया। प्यार के साथ- विजय और रश्मिका।'

Advertisement

रश्मिका-विजय का रिसेप्शन लुक रहा खास 

वेडिंग रिसेप्शन से कपल के आउटफिट्स भी खासा चर्चा में रहे। इस खास मौके के लिए रश्मिका मंदाना ने मैसूर सिल्क साड़ी कैरी की थी। रेड, ब्लैक और सुनहरे रंगों से बुनी हुई साड़ी में गहरा मतलब छिपा था। लाल रंग शुभ और शक्ति के प्रतीक को दर्शाता है। जबकि काला रंग सुरक्षा और सुनहरा रंग उनकी पारिवारिक विरासत को दर्शाता दिखाई दिया। साड़ी और ब्लाउज पर मोतियों का काम था। साथ ही शुद्ध सोने की परत वाली चांदी के धागों की कढ़ाई हो रखी थी। इसके अलावा मांग में सिंदूर और 'श्री ज्वैलर्स' के कलेक्शन की स्टेमेट ज्वेलरी ने रश्मिका के लुक में चार चांद लगा दिए।

वहीं विजय देवरकोंडा के लुक की बात करें तो, वो पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान में नजर आए। आइवरी रेशमी कुर्ता, क्लासिक वेष्टि और अंगवस्त्रम पहना। आइवरी रंग नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। वहीं उनके अंगवस्त्रम पर शुद्ध सोने और चांदी के तारों से डिजाइन बना हुआ था। एक्टर ने भी अपनी लुक को कंप्लीट करने के लिए 'श्री ज्वैलर्स' के कलेक्शन से ज्वेलरी पहनी। उनकी रिसेप्शन की तस्वीरों भी इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। 

Advertisement
Uploaded image

अब कपल होगा 'अंडरग्राउंड'?

बता दें कि कई दिनों से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के प्री-वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फंक्शन देखने के लिए मिल रहे थे जो अब आखिरकार हैदराबाद में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के साथ खत्म हो गए। रिसेप्शन के बाद कपल ने 'अंडरग्राउंड' होने की बात कही थी। उन्होंने पैप्स से कहा था कि अब वो थोड़े वक्त के लिए अंडरग्राउंड हो जाएंगे, क्योंकि उनकी शादी से जुड़े सभी फंक्शंस खत्म हो गए हैं। विजय और रश्मिका की शादी (26 फरवरी 2026), संगीत और शादी से पहले के कुछ कार्यक्रम प्रीमियम 5-स्टार होटल 'द मोमेंटोज बाय आईटीसी होटल्स' में आयोजित किए गए थे। इसके बाद, उन्होंने देशभर में अपने फैंस को दावत दी और मिठाईयां बांटी। अंत में, उन्होंने एक शानदार होटल 'ताज कृष्णा' में रिसेप्शन आयोजित किया।

यह भी पढ़ें: शादी के फंक्शन में रश्मिका-विजय ने लुटाए करोड़ों रुपये, जानिए खर्चा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 07:35 IST