BREAKING: पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

Follow : Google News Icon  
Clash between bjp-congress worker
पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प | Image: ANI

राजधानी पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करते नजर आए। कांग्रेस कार्यालय के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने के विरोध में प्रदर्शन करने जुटे थे। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। 

पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने के विरोध में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला दिए। हमले में कई कार्यकर्ता के घायल होने की खबर है।

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

पटना में कांग्रेस दफ्तर के बाहर हालात बेकाबू हो गए। बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प में कई कार्यकर्ता के घायल होने की खबर। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर हमला बोल दिया।  पुलिस हालात को काबू करने में जुटी है। 

हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे-BJP

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। झड़प पर उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा। हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते। हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।"

Advertisement

 हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं-BJP

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प पर मंत्री संजय सरावगी ने कहा, "ये कांग्रेस की गुंडागर्दी है। हम लोग तो शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे लेकिन ये लोग 2005 का जो गुंडागर्दी वाला बिहार था आज उसी बिहार को लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं...2005 का बिहार बनाना चाहते हैं लेकिन ये NDA का बिहार है। 

कार्यकर्ताओं की झड़प पर क्या बोले DSP?

DSP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कहा, "पत्थरबाजी हुई है।  हम विस्तृत पूछताछ करेंगे और यदि किसी संपत्ति की हानि हुई है तो उस संबंध में थाने में आवेदन जरूर किया जाएगा और उस संबंध में जांच की जाएगी... हमें जैसे ही घटना की जानकारी मिली हमने त्वरित कार्रवाई की है। आस-पास के थानों को भी सूचना दी गई और उन्हें मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए... स्थानीय थाने से हम बात करेंगे कि उन्हें इसकी(प्रदर्शन की) जानकारी कब मिली थी।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी की मां को गाली देने पर बोले अमित शाह-'नफरत राहुल को डूबो देगी'

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड