'बंगाल समेत 5 राज्यों में BJP बना रही सरकार', चिराग पासवान ने क्यों कहा- 'देश को जाति-धर्म और भाषा के नाम पर बांटने वालों को समझ नहीं आएगा'

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज थम चुका है और 29 अप्रैल को मतदान होना है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की बात कही और तेजस्वी यादव पर भी जोरदार तंज कसा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
chirag paswan slam tejashwi yadav
देश को जाति-धर्म और भाषा के नाम पर बांटने वालों को समझ नहीं आएगा-चिराग पासवान ने क्यों कहा | Image: Social media

Chirag Paswan: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार सोमवार, 27 अप्रैल को थम चुका है। बंगाल के चुनाव प्रचार में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। 29 अप्रैल को मतदान होने से पहले अब पक्ष-विपक्ष के बीच व्यंग युद्ध शुरू हो गया है। TMC समर्थित पार्टियों ने ममता बनर्जी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, तो बीजेपी के कई नेताओं का कहना है कि पांचों राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 

इस बीच RJD नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा 'जो लोग हमारे देश को जाति, भाषा और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करते हों उन्हें ये कतई समझ नहीं आएगा।'

चिराग ने तेजस्वी के बयान पर क्या कहा?

दरअसल, कुछ दिन पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया था कि प्रधानमंत्री को चुनाव के समय ही बंगाल की 'झालमुड़ी' और बिहार का 'सत्तू' याद आता है। इसके अलावा, उन्होंने PM मोदी को 'सबसे बड़ा एक्टर' करार दिया। 

अब तेजस्वी यादव के विवादित बयान पर चिराग पासवान ने पलटवार किया है। मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा 'ये हमारे देश की खूबसूरती है कि देश के अलग-अलग राज्यों में व्यंजनों में इतनी ज्यादा विविधताएं हैं। देश के प्रधानमंत्री होने के नाते वे हर राज्य के व्यंजन को सम्मान देने, भाषा को सम्मान देने का कार्य करते हैं। यही एक देश के प्रधानमंत्री और नेतृत्वकर्ता की सोच होनी चाहिए।'

Advertisement

देश को बांटने वालों को समझ नहीं आएगा

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए आगे कहा 'जो लोग हमारे देश को जाति, भाषा और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करते हों उन्हें ये कतई समझ नहीं आएगा। बहरहाल इन सारी चीजों के परिणाम दूर नहीं हैं।'

पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार 

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का भी दावा किया। उन्होंने कहा 'बहरहाल इन सारी चीजों के परिणाम दूर नहीं हैं। 4 तारीख को परिणाम सामने आएंगे। पांचों राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए...', PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के नाम लिखा ओपन लेटर, जानें क्या-क्या कहा
 

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड