'भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए...', PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के नाम लिखा ओपन लेटर, जानें क्या-क्या कहा

PM Modi: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज (27 अप्रैल) आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के नाम एक ओपन लेटर लिखा है। लेटर में उन्होंने लिखा 'भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा सरकार चाहिए।'

Follow : Google News Icon  
PM Modi open letter for  west Benga
PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के नाम लिखा ओपन लेटर, जानें क्या-क्या कहा | Image: Social Media

PM Modi: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आज (27 अप्रैल) आखिरी दिन है और मतदान बुधवार, 29 अप्रैल को है। बंगाल के चुनाव प्रचार में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी ने भी पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के चुनाव के लिए राज्य भर में दर्जन से अधिक प्रचार किए। 
इस बीच चुनाव प्रचार थमने से कुछ ही समय पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के नाम एक ओपन लेटर लिखा। 

पीएम मोदी ने इस लेटर के जरिए से कहा कि 'मैं इस लेटर के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। आगे उन्होंने कहा 'हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक हों या फिर श्रमिक सभी 'विकसित बंगाल' के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपने व्यवसायियों की बात कही है।'

PM मोदी ने बंगाल के लोगों के लिए लिखा ओपन लेटर

पीएम मोदी में लेटर शेयर करते हुए लिखा 'पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवा शक्ति हो या नारी शक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।'

लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है

पीएम मोदी ने आगे लिखा 'पश्चिम बंगाल के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है। मुझे भी बंगाल के इस उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है। बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर बीजेपी का रोडमैप रखने का अवसर मिला। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है। मैं अब इस पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं।

Advertisement

बंगाल में अलग ही ऊर्जा अनुभव की

पीएम मोदी ने लिखा, 'इस चुनाव के दौरान, मैंने बंगाल में एक अलग ही ऊर्जा अनुभव की है। इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बाद भी, मुझे बंगाल के इस चुनाव में जरा भी थकान नहीं महसूस हुई। ये रैलियां, ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे। मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था, तो संभवतः मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थीं।'

बंगाल का प्यार असली पूंजी

पीएम मोदी ने लिखा, 'जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था, उससे पहले मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था, व्रत किया था। इस चुनाव में भी मुझे वही अनुभूति हुई, जैसी किसी देवी मंदिर में दर्शन के समय होती है। बंगाल की सभी रैलियों में, रोड शो में, मुझे इतने अपनत्व भरे संदेश और चित्र मिले हैं कि मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता। रैलियों और रोड शो के बाद जब भी पहला मौका मिलता है, मैं रात में बहुत तसल्ली से उन चित्रों को देखता हूं। आपके प्यार भरे संदेशों को, आपके पत्रों को पढ़ता हूं और अपना जवाब भी लिखवाता हूं। युवा हों, बहन-बेटियां हों, बुजुर्ग हों, हर आयु वर्ग के साथियों में स्नेह का जो भाव मैं देखता हूं, वो मेरे जीवन की असली पूंजी है।"

Advertisement

'भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा सरकार चाहिए

पीएम मोदी ने इस पत्र में आगे लिखा 'इस चुनाव के दौरान मैंने ये भी देखा कि बंगाल के युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, श्रमिक हों, सभी विकसित बंगाल के लिए कितने अधीर हैं। बंगाल का युवा अब आगे बढ़ने के लिए खुला मैदान चाहता है। बेटियां खुला आसमान चाहती हैं, सुरक्षा चाहती हैं। बंगाल का हर नागरिक, हर परिवार एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है - अब परिवर्तन करना है। भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए।'

बंगाल की सेवन और सुरक्षित रखना मेरा दायित्व 

पीएम मोदी ने इस पत्र में आगे लिखा 'बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना, ये मेरा वचन है। बंगाल के सामने उपस्थित हर चुनौती को अवसर में बदलना ये मेरे भाग्य में भी है और मेरी जिम्मेदारी भी है। मैं अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा। मैं आपको भरोसा देता हूं कि बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का उत्सव हम सभी मिलकर मनाएंगे। हम सभी मिलकर, बंगाल को विकसित बनाएंगे।'

ये भी पढ़ें: 'TMC का उग्र होना भाजपा की जीत का संकेत', ममता के गढ़ में क्या बोले रवि किशन और मनोज तिवारी? झालमुड़ी पर भी दिया बयान
 

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड