'TMC का उग्र होना भाजपा की जीत का संकेत', ममता के गढ़ में क्या बोले रवि किशन और मनोज तिवारी? झालमुड़ी पर भी दिया बयान

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच भाजपा सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी ने बंगाल में रोड शो के दौरान ममता बनर्जी सरकार पर जमकर तीखा प्रहार किया।

Follow : Google News Icon  
Ravi Kishan and Manoj Tiwari says BJP win in west Bengal election 2026
ममता के गढ़ में क्या बोले रवि किशन और मनोज तिवारी? | Image: Social Media

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के कई बड़े नेताओं में पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करने के अलावा रोड शो भी किया। इस दौरान भाजपा के सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी ने भी रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार को ललकारते हुए मनोज तिवारी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में हमारी भारी विजय होने जा रही है। यहां 4 मई को भाजपा का राज और सेवा शुरू होने वाली है।' वहीं, रवि किशन के एक अन्य रोड शो के दौरान TMC पर हमला बोलते हुए कहा 'TMC उग्र हो गई तो समझ जाइए कि उनकी हार निश्चित है।'

ममता के गढ़ में मनोज तिवारी ने क्या बोला?

बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक रोड शो के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में हमारी भारी विजय होने जा रही है। हम पश्चिम बंगाल की अस्मिता वापस लाने के साथ पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार, कटमनी, अत्याचार से अलग हटाकर लोगों के लिए यहां सभी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। बंगाल में 4 मई को भाजपा का राज और सेवा शुरू होने वाली है।'

TMC उग्र हो गई तो समझ जाइए कि उनकी हार निश्चित-रवि किशन

कोलकाता में ही एक अन्य रोड शो के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा 'ये TMC की हार है। जब भी TMC उग्र हो गई तो समझ जाइए कि उनकी हार निश्चित है। कल वे मेरी भी सभा में घुस गए थे, लेकिन हम लोगों को इससे विचलित नहीं होना है। हमें आगे बढ़ना है, रुकना नहीं है। हमें जनता पर पूरा विश्वास रखकर आगे बढ़ना है।

Advertisement

रवि किशन ने झालमुड़ी पर भी दिया बयान

रोड शो के दौरान रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झालमुड़ी खाने पर भी बयान दिया। दरअसल, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा "उन्हें (ममता बनर्जी) लगता है कि ये बांग्लादेश या पाकिस्तान है। अरे भाई भारत के प्रधानमंत्री भारत में कहीं जाकर झालमुड़ी नहीं खाएंगे तो कहां खाएंगे।'

ये भी पढ़ें: 'बहुत अभद्र टिप्पणी है...,' पप्पू यादव के बयान पर भड़कीं मैथिली ठाकुर, बोलीं- बड़ा लांछन लगाया है, माफ नहीं कर पाऊंगी
 

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड