'बहुत अभद्र टिप्पणी है...,' पप्पू यादव के बयान पर भड़कीं मैथिली ठाकुर, बोलीं- बड़ा लांछन लगाया है, माफ नहीं कर पाऊंगी

पप्पू यादव के बयान की निंदा करते हुए भाजपा सांसद मैथिली ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मैथिली ने कहा 'बहुत अभद्र टिप्पणी है और ऐसे लोगों को माफी मांगनी चाहिए, हालांकि मुझे नहीं लगता कि यदि वे माफी मांगें भी तो हम उन्हें माफ कर पाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maithili thakur pappu Yadav controversy
पप्पू यादव के बयान पर भड़कीं मैथिली ठाकुर | Image: Social Media

Maithili Thakur Slams Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवादित बयान के बाद से वो कई बीजेपी और अन्य नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच पप्पू यादव के विवादित बयान की निंदा करते हुए भाजपा सांसद मैथिली ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, कुछ दिन पहले पप्पू यादव में भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका और नेताओं को लेकर कहा था कि 90 % महिलाओं का राजनीति करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। राजनीति में महिलाओं का शिकार करने की संस्कृति जड़ जमा चुकी है।'

पप्पू यादव के इस विवादित बयान के बाद शनिवार को मीडिया से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा 'मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को माफी मांगनी चाहिए, हालांकि मुझे नहीं लगता कि यदि वे माफी मांगें भी तो हम उन्हें माफ कर पाएंगे, क्योंकि उन्होंने बहुत बड़ा आघात किया है।'

बहुत अभद्र टिप्पणी है-मैथिली ठाकुर

भाजपा सांसद मैथिली ठाकुर ने निर्दलीय विधायक पप्पू यादव के बयान पर कहा 'बहुत अभद्र टिप्पणी है। मैं खुद ऐसे परिवार से आती हूं जहां हम इस पर विचार करते हैं कि जहां हम जा रहे हैं वहां का माहौल कैसा है। मेरे पिता ने भी भरोसा करके ही मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। महिला नेताओं के ऊपर उन्होंने इतना बड़ा लांछन लगाया है।

Advertisement

आगे मैथली ने कहा 'मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को माफी मांगनी चाहिए। हालांकि मुझे नहीं लगता कि यदि वे माफी मांगें भी तो हम उन्हें माफ कर पाएंगे, क्योंकि उन्होंने बहुत बड़ा आघात किया है।'

पप्पू यादव ने माफीनामे में भी 'शर्त' रखी

हालांकि, जब पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया था उसके कुछ देर बाद ही बवाल बढ़ने लगा, तो उन्होंने मांगी मांग ली। हालांकि, जब माफी मांगी तो उन्होंने माफीनामे में भी 'शर्त' शामिल कर दी। उन्होंने कहा 'अगर मेरे शब्दों से महिलाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। लेकिन यह माफी बहनों और बेटियों से है, राजनेताओं से नहीं।

Advertisement

पप्पू यादव ने आगे कहा 'उनकी लड़ाई उन गंदे राजनेताओं के विरुद्ध है जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के सबूत हैं। मैं राजनीति में शामिल महिलाओं पर गिद्धों की निगाह नहीं पड़ने दूंगा।'

ये भी पढ़ें: '4 मई का इंतजार करें', तेजस्वी यादव का बड़ा दावा और जेपी नड्डा का पलटवार, जानें किसने क्या कहा
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड