अपडेटेड 22 July 2025 at 11:33 IST

Bihar: UP की तर्ज पर बिहार पुलिस का एक्शन, चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर; गोली लगने से दो शूटर घायल

बिहार STF और पुलिस को चंदन मिश्रा हत्याकाड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है।

Follow : Google News Icon  
patna paras hospital Chandan Mishra murder case
चंदन मिश्रा हत्याकांड़ में तीन और गिरफ्तारी | Image: Republic

Chandan Mishra Murder Case: पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार की सुबह-सुबह भोजपुर में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल शूटर का एनकाउंटर किया। गोली लगने से दो शूटर घायल हो गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके साथ ही एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बिहार पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस के तर्ज पर बिहार पुलिस ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल शूटरों का एनकाउंटर किया। इस मुठभेड़ में शूटर बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गया और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभिषेक कुमार नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोली लगने से दो शूटर घायल

बिहार पुलिस और STF मंगलवार को चंदन मिश्रा हत्याकांड में 3 और आरोपियों की गिरफ्तारी की। इनमे से दो आरोपी बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह 17 जुलाई को पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना में शामिल थे। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। गोली लगने से दोनों घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक और आरोपी अभिषेक कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है।

CCTV में नजर आए थे ये अपराधी

पुलिस ने बताया कि बलवंत को हाथ और पैर में लगी है, जबकि रवि रंजन को जांघ में गोली लगी है। पूछताछ में दोनों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार ली है। जानकारी के मुताबिक, आज एनकाउंटर में जो शूटर बलवंत घायल हुआ है वो पारस अस्पताल के CCTV  में नजर आ रहे तीसरे नंबर का शूटर है, जबकि पांचवे नंबर पर टोपी लगाए रवि रंजन है।

Advertisement

कैस हुई थी चंदन मिश्रा की हत्या

बता दें कि राजधानी पटना के पारस अस्पताल में कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंदन बक्सर का कुख्यात गैंगस्टर था। वो पेरोल पर इलाज के लिए अस्पताल आया था। पांच शूटरों ने आईसीयू में घुसकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना 17 जुलाई की सुबह हुई थी। CCTV में पांच शूटरों को हथियार लेकर अंदर जाते हुए देखा गया था। 
 

यह भी पढ़ें: आशिक ने छात्रा की गर्दन पर चाकू रख किया ड्रामा, फिर जो हुआ Video Viral

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 July 2025 at 11:29 IST