Buxar गोलीकांड का नया वीडियो आया सामने, सनकी आशिक ने स्टेज पर मारी थी दुल्हन को गोली

बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन आरती को पेट में गोली मार दी गई। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हन बयान देते हुए आरोपी का नाम बता रही है, देखें वीडियो

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bihar Wedding attack: बिहार के बक्सर में हो रही एक शादी में खुशियों का माहौल अचानक चीख पूकार में बदल गया, मंडप में जहां दुल्हन और दूल्हा एक दूसरे को वर माला पहनाने की वाले थे कि उसी वक्त, दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड ने फिल्मी स्टाइल में सबके सामने उसे गोली मार दी। इस गोलीकांड के बाद दूल्हन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो आरोपी के बारे में जानकारी दे रही है, बता दें दूल्हन की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में ये बयान काफी अहम माना जा रहा है। 

जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन गोली लगते ही स्टेज पर गिर गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना शादी के मंडप में हुई, जिससे मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। बक्सर में मुफस्सिल के मल्लाह टोली में रात के वक्त ये घटना हुई, जब जयमाला चल रही थी। बारात उत्तर प्रदेश के बलिया के सुलेमानपुर गांव से आई थी। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े थे और दोनों परिवार रस्म देख रहे थे। इसी दौरान मुंह ढककर एक युवक स्टेज तक पहुंचा और दुल्हन आरती कुमारी (पिता नंद जी मल्लाह) को पेट में गोली मार दी।  

दुल्हन ने कहा- मुझे दीनबंधु ने गोली मारी  

आरती ने गिरते-गिरते कहा, 'दीनबंधु ने मुझे गोली मार दिया है।' गोली लगने के बाद आरती को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद आरती को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

एक तरफा प्यार का मामला 

पुलिस के मुताबिक आरोपी दीनबंधु दुल्हन का पड़ोसी है। वह आरती से एकतरफा प्यार करता था और पहले भी उसकी शादी रोकने की कई कोशिश कर चुका था। इस बार भी उसने जयमाला के मौके पर यह वारदात की। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Advertisement

वहीं, दुल्हन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रिश्तेदारों ने बताया कि दीनबंधु पिछले कई साल से आरती को परेशान कर रहा था। शादी तय होने के बाद भी वह बार-बार धमकियां देता रहा। यह घटना बक्सर सहित पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।  

यह भी पढ़ें: इजरायल दौरे पर पहुंचे PM मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया जोरदार स्वागत

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड