अपडेटेड 23 March 2026 at 16:13 IST
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में आदित्य प्रकाश बने टॉपर, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; स्टूडेंट यहां चेक करें अपना रिजल्ट
BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा भी कई तरीकों से चेक कर सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 ने सोमवार दोपहर 1.30 बजे जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री डॉ सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने नतीजे घोषित किए।
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में छात्राओं का परिणाम बेहतर रहा है। आदित्य प्रकाश अमन (साइंस), निशु कुमारी (आर्ट्स) और अदिति कुमारी (कॉमर्स) ने टॉप किया है। यहां कुल 85.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- BSEB की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाएं।
- इसके बाद यहां अपना रोल नंबर समेत अन्य जानकारी डालें और View Result पर क्लिक करें।
- कुछ देर में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- अब आप अपनी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड करके प्रिंट करवा सकते हैं।
बिना इंटरनेट SMS से पाएं नतीजे
इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट बिना इंटरनेट के इस्तेमाल किए भी जान सकते हैं। परीक्षार्थी SMS के जरिये भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement
- अपने फोन के मैसेज बॉक्स में BIHAR12 टाइप करें। फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें।
- कुछ ही देर में आपका स्कोर इनबॉक्स में दिख जाएगा।
डिजिलॉकर से कैसे देखें रिजल्ट?
इसके अलावा डिजिलॉकर से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। यह मार्कशीट कॉलेज दाखिला की प्रक्रिया में मान्य होगी।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को digilocker.gov.in या ऐप पर जाना होगा।
- फिर छात्र अपना आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें। अगर अकाउंट नहीं है तो Sign Up पर क्लिक करके अपना नया अकाउंट बनाएं।
- सर्च बार में जाकर Bihar School Examination Board टाइप करें।
- अगले स्टेप में Class 12th की मार्कशीट का विकल्प चुन लें।
- फिर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।
- सबमिट का बटन दबाने के बाद आपकी मार्कशीट आपके सामने खुलकर आ जाएगी। खास बात ये है कि आप इसे भविष्य में कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 16:13 IST