BREAKING: सांसद पप्पू यादव को राहत, 31 साल पुराने मकान विवाद मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहना होगा
BREAKING Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद को MP-MLA कोर्ट से मंगलवार 10 फरवरी को जमानत मिल गई है। धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में पप्पू यादव को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।
- भारत
- 2 min read

Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद को MP-MLA कोर्ट से मंगलवार 10 फरवरी को जमानत मिल गई है। धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में पप्पू यादव को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। इस सिलसिले में पटना के गर्दनीबाग थाने में एक केस किया गया था। हालांकि, सांसद को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में अभी भी जेल में ही रहना होगा।
सोमवार को टल गई थी सुनवाई
बता दें, सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार 6 फऱवरी 2026 को हुई थी। इसके बाद उन्होंने याचिका कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को मामले में सुनवाई नहीं हो पाई। क्योंकि धमकी के बाद कोर्ट में कामकाज को रोक दिया गया था।
31 साल पुराने मामले में हुई थी गिरफ्तारी
आज की सुनवाई के लिए वह 12.30 बजे के करीब कोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन 2 बजे के आस-पास सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने पप्पू यादव को जमानत देने का निर्णय लिया। हालांकि यह बेल उन्हें 1995 के मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में मिली है।
दरअसल, एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) के मामले में वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव ने पहले पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उनका कहना था कि पुलिस के पास संपत्ति कुर्की-जब्ती का वारंट है। पुलिस ने इसके बाद उन्हें शुक्रवार देर रात पटना के मंदिरी स्थित उनके घर से हिरासत में लिया था।
Advertisement
क्यों नहीं हुई रिहाई?
हालांकि, भले ही पप्पू यादव को जमानत मिल गई हो, लेकिन वह अभी भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। क्योंकि जिस दिन उनकी गिरफ्तारी हुई, उसी दिन उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का एक और मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन्हें अभी जमानत नहीं मिली है। अब बुद्धा कॉलोनी FIR मामले में कल बुधवार को सुनवाई होने की संभावना है।
जेल के अस्पताल वार्ड में थे पप्पू यादव
बता दें, पप्पू यादव की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह बेउर जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती थे। पीएमसीएच में इलाज के बाद उन्हें बेउर जेल भेजा गया था। कोर्ट में उनके वकील शिवनंदन भारती ने बताया कि पप्पू यादव ने खुद गिरफ्तारी दी थी और पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोप गलत है।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)