BREAKING: ग्वालियर के नवगढ़ मंदिर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, बुजुर्ग महिला की मौत; बच्ची समेत 7 लोग घायल

ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में नवग्रह पीठ मंदिर की कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gwalior Stampede
नवगढ़ मंदिर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, | Image: ANI

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों में एक 4 साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में नवग्रह पीठ मंदिर की कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और एक बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि  70 वर्षीय महिला की हादसे में दम घुटने से मौत हो गई।

मंदिर में मची भगदड़ में महिला की मौत

नवग्रह पीठ मंदिर डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़  पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया, "डबरा में आज सुबह से कलश यात्रा प्रस्तावित थी। कलश लेकर चलने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। जब कलश मिलना शुरू हुआ तब कलश जल्दी लेने के क्रम में कुछ धक्का मुक्की हुई है। अति उत्साह सा दिखा। पहले पंक्ति में धक्का मुक्की हुई। जिसमें एक 70 वर्षीय महिला श्रीमति शाहू की दम घुटने से मृत्यु हो गई। 4 महिलाएं भर्ती हैं, 3 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, जिसमें एक 4 साल की बच्ची है।"

 पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा कराया जा रहा था प्राण-प्रतिष्ठा

अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर से करीब 45 किलोमीटर दूर डबरा में पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरोत्तम मिश्रा द्वारा निर्मित नवग्रह मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया।  बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेने के लिए इकट्ठा हुई थीं। इसी दौरान धक्का-मुक्की होने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Advertisement

एक बच्ची समेत 6 महिलाएं घायल

घटना में रति साहू (70) की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से तीन का इलाज ग्वालियर में और चार का डबरा में किया जा रहा है। घटना के बाद घायलों के आक्रोशित परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: लेम्बोर्गिनी कांड में बड़ा खुलासा, शिवम मिश्रा ही चला रहा था कार- पुलिस
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड