Bihar: 'PM मोदी की मां का अपमान का बदला लेकर रहेंगे, अब ईंट और पत्थर...', पटना में हिंसक झड़प के बाद BJP की कांग्रेस को चेतावनी

पीएम मोदी पर अभ्रद टिप्पणी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर पटना में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। वहीं, बीजेपी की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि इस अपमान का बदला हर हाल में लेकर रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Congress Workers Clash
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प | Image: ANI

बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत चरम पर है। राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ शुक्रवार को बीजपी के कार्यकर्ता राजधानी पटना में कांग्रेस दफ्तर के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने जुटे। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प के बाद बीजेपी की ओर से कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि PM मोदी की मां का अपमान का बदला हर हाल में लेकर रहेंगे।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प हो गई। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीक से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए गए। देखते ही देखते कांग्रेस दफ्तर के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए। दोनों पार्टी के नेता झंडा को डंडा बनाकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया।

BJP बंदूक और ईंट से नहीं डरती-नितिन नबीन 

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि "मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चलाए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते। हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।"

ये कांग्रेस की गुंडागर्दी है- मंत्री संजय सरावगी 

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प पर मंत्री संजय सरावगी ने कहा, "ये कांग्रेस की गुंडागर्दी है। हम लोग तो शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे लेकिन ये लोग 2005 का जो गुंडागर्दी वाला बिहार था आज उसी बिहार को लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं...2005 का बिहार बनाना चाहते हैं लेकिन ये NDA का बिहार है।"

Advertisement

पीएम मोदी को गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि बिहार के दरभंगा जिले में राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को भद्दी गाली देने वाले मोहम्‍मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर पहले साइबर थाना में सनहा दर्ज कराया गया था। उसी सनहा के आधार पर सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव समेत INDI गठबंधन के नेता के स्वागत में सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल बिठौली चौक पर बने मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ  मोहम्‍मद रिजवी ने आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया था।

यह भी पढ़ें: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, PM पर अभद्र टिप्पणी का मामला

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड