बिहार: आरा कांग्रेस कार्यालय में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई सिर फुटव्वल; खूब चले लात घूसे

बिहार के आरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी हुआ भी नहीं है कि कांग्रेस के भीतर सिर फुटव्वल होने लगी है। आरा में कांगेस का कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। आरा के कांग्रेस कार्यालय में एक मीटिंग के दौरान कार्यकर्ता दो पक्षों में बंट गए और देखते ही देखते गहमा-गहमी बढ़ गई। अचानक ही कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर टूट पड़े और लात घूसे मारने शुरू कर दिए।

कांग्रेस के कार्यकर्ता मरने मारने पर उतारू हो गए। इस हिंसक मारपीट में एक कार्यकर्ता का सिर फट गया और लहूलुहान हो गया। कार्यकर्ता के सर फटते ही लोगों ने उसे हटाकर साइड कर दिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आरा नगर थाना के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया और छानबीन में जुट गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर हुई सिर फुटव्वल

घटना के बाद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से मीटिंग कर रहे थे, हमारे प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव आए हुए थे, उनके आगमन पर ये बैठक हुई थी। इसी बीच हमारे लोग शांतिपूर्वक अपने नेता के लिए नारा लगा रहे थे, इसी दौरान उन लोगों के साथ मारपीट कर दी गई। ये काम अवांछित और असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। हम लोग एफआईआर करवाएंगे और शख्त से शख्त सजा दिलवाएंगे।

Advertisement

चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान

कांग्रेस नेता कुछ भी दलील दें लेकिन आरा में टिकट को लेकर पार्टी के भीतर घमासान खुल कर सामने आ गया है। अब ये चुनाव से पहले ठीक होगी या फिर चुनाव में इसका पार्टी पर नकारात्मक असर पड़ेगा ये तो आने वाले चुनावों में ही पता चलेगा। फिलहार आरा कांग्रेस कार्यालय में जो कुछ भी हुआ है वो अच्छे संकेत नहीं हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार, विपक्ष को झटका!

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड