Bihar weather: बिहार में थम गया बारिश का दौर, अब फिर सताएगी भीषण गर्मी; जानें मौसम का ताजा हाल

बिहार में बारिश का दौर अब थम गया। राज्य में अगले सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं ऐसे में भीषण गर्मी फिर लोगों को सताएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heat Weave in BIHAR
बिहार में फिर सताएगी भीषण गर्मी | Image: PTI

बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। अब राज्य में बारिश का दौर थम गया है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह ही कड़ी धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। तापमान में भी फिर बढ़त शुरू हो जाएगी। उत्तर बिहार के पूर्वी इलाके को छोड़कर सभी जिलों में भीषण गर्मी का असर दिखने वाला है। कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोम के प्रभाव के चलते बीते करीब एक सप्ताह से राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी था। आंधी-तूफान और वज्रपात की  वजह से जान-माल को भारी नुकसान हुआ। बेमौसम बारिश की वजह से फसलों की भी भारी नुकसान हुआ। मगर अब धीरे-धीरे मौसम के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार से बारिश का दौर थम गया है और धूप खिलकर निकल रही है।

आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अब राज्य के सभी जिलों में अगले सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना कर पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले लगातार 5 दिनों तक 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर

पटना IMD के मुताबिक, सोमवार को तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सबसे अधिक दक्षिण बिहार के रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में गर्मी का एहसास हो सकता है। इन जिलों में लू चलने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य शोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है। इसकी दूरी समुद्र तल से दूरी 5.8 किलोमीटर ऊपर है और इसका प्रभाव के चलते राज्य में तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
 

Advertisement

यह भी पढे़ं: सुरक्षाबलों को मिली बड़ा कामयाबी, बोकारो मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड