अपडेटेड 17 April 2025 at 12:56 IST
Bihar Weather: सावधान! बिहार में होगी आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश, IMD ने 12 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
बिहार में पश्चिमी विक्षोम का प्रभाव के चलते मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। IMD ने 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- भारत
- 2 min read

बिहार में मौसम के बिगड़े मिजाज से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। बीते कई दिनों से बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात ने जमकर तबाही मचाई है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी टेंशन बढ़ाने वाली है। IMD ने गुरुवार को राज्य के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 अप्रैल तक बिहार में मौसम का रुख ऐसा ही रहने वाला है।
बिहार में पश्चिमी विक्षोम का प्रभाव बना हुआ है। बीते कई दिनों से प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। गुरुवार को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लोगों को अलर्ट करते हुए राज्य में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कंट्रोल रूम से पूरे बिहार की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। किशनगंज, अररिया, सुपौल, मुंगेर, जमुई,मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अगले चार दिनों तक बारिश से राहत नहीं
पटना IMD के अनुसार, अगले 24 घंंटों के दौरान राजधानी पटना सहित 26 जिलों में गरज-तड़क के साथ तेज आंधी-बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बात तापमान की करें तो तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-बारिश की संभावना है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 12:56 IST