अपडेटेड 27 February 2025 at 14:41 IST

Bihar: नालंदा जिले में भंडारे के पास किया ‘पेशाब’, दो पक्षों में जोरदार झड़प, एक घायल, 10 गिरफ्तार

बिहार के नालंदा जिले में एक 'भंडारा' (सामुदायिक दावत) के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने बताया कि दोनों समूहों के बीच यह झड़प उस समय हुई जब कुछ व्यक्तियों को 'भंडारा' के समीप कथित तौर पर पेशाब करते हुए देखा गया।

Follow : Google News Icon  
CSBC Bihar Police Constable Recruitment Exam 2024 Result Declared: Check Here
Bihar Police | Image: PTI/ Representational

बिहार के नालंदा जिले में एक 'भंडारा' (सामुदायिक दावत) के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों समूहों के बीच यह झड़प बुधवार शाम को माफी गांव में उस समय हुई जब कुछ व्यक्तियों को 'भंडारा' के समीप कथित तौर पर पेशाब करते हुए देखा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस झड़प में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे आज छुट्टी दे दिये जाने की संभावना है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस घटना को सांप्रदायिक संघर्ष बताए जाने के दावों को खारिज कर दिया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया था जो निराधार है।

घायल व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ेंः IAS Pari Bishnoi: कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बने पिता, IAS Pari के घर आई नन्ही परी; हरियाणा में बधाई देने वालों का लगा तांता

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 February 2025 at 14:41 IST