Bihar: पटना में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरे ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर; 6 लोगों की मौत, 2 जख्मी

पटना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Patna Road Accident
Patna Road Accident | Image: x

Patna Accident: बिहार की राजधानी पटना में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऐसे में उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि आनन-फानन में अन्य तीन घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर

दानापुर अनुमंडल के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, लेखन टोला के पास रात लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी एक ऑटो को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान इम्तियाज, अली, गुड्डु, मुमताज, सहजाद, समसाद के रूप में हुई है। हादसे में दो मासूमों- सफान और अल्फी की भी जान चली गई। वहीं सज्जाद नामक युवक इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया। सभी मृतक आरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।  

उर्स से लौट रहे थे यात्री तभी…

चश्मदीदों के मुताबिक, ऑटो में सवार सभी यात्री मनेर दरगाह में लगे उर्स से लौट रहे थे। लेकिन लेखन टोला के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।  इसके भीषण टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मदद की कोशिश की। साथ ही हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया।

Advertisement

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार 

SHO अमित कुमार ने बताया, ‘बिहटा थाना इलाके के लेखान टोला में एक ट्रक और टेंपो के बीच एक्सीडेंट हो गया। टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई। दो लोगों का इलाज चल रहा है। यह हादसा सुबह 2 बजे हुआ। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक को ज़ब्त कर लिया गया है।’

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक को भी जब्त कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: जयपुर की एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट से मैनेजर समेत मजदूर की मौत

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड