बिहार में सियासी घमासान के बीच बड़ा फेरबदल, सरकार ने 45 IAS अधिकारियों का कर दिया तबादला

Bihar Politics Nitish: बिहार में सियासी घमासान के बीच बड़ा फेरबदल हुआ है। नीतीश सरकार ने 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar 45 IAS Officers transferred
नीतीश कुमार | Image: X

Bihar News: बिहार में सियासी घमासान के बीच बिहार सरकार ने शुक्रवार, 26 जनवरी को 45 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें पटना के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी शामिल हैं। चंद्रशेखर सिंह को JEEVIKA का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का प्रभार भी दिया गया है। कपिल अशोक को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

इन अधिकारियों का भी तबादला

सुब्रत कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के उप सचिव मकसूद आलम का तबादला कर दिया गया है और उन्हें गोपालगंज का डीएम बनाया गया है। गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को ग्रामीण विकास कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव सेंथिल कुमार को अब योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

बिहार में सियासी बवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर NDA के साथ हाथ मिलाने की संभावना के बीच भाजपा नेताओं ने गुरुवार, 25 जनवरी को कई बैठकें कीं। इसके अलावा बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सुशील मोदी और विजय कुमार सिन्हा सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। वहीं, सुशील मोदी ने कहा कि जो दरवाजे बंद हैं वो दोबारा खुल भी सकते हैं। राजनीति संभावनाओं का खेल है। कुछ भी हो सकता है।

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से बिहार की सियासी गलियों में भगदड़ मची है। कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बाद से इस तूफान ने ऐसी चाल पकड़ी है कि अटकलों के बाजार में ये खबरें तैरने लगी है कि बिहार में अगले 48 घंटे में बहुत कुछ बदल सकता है। बीजेपी और जदयू के अंदर हलचल से बिहार में खबरें गरमाने लगी है कि नीतीश कुमार कभी भी पाला पलटकर भारतीय जनता पार्टी के साथ आ सकते हैं। बीजेपी के कई नेता नीतीश कुमार की एनडीए में एंट्री को ग्रीन सिग्नल भी दे चुके हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'PM मोदी की लीडरशिप ने असंभव को संभव किया...,' रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जमकर की भारत की तारीफ

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड