अपडेटेड 10 July 2025 at 19:10 IST
Bihar Pension Yojana: CM नीतीश कुमार देंगे बड़ी सौगात, एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में 1227 करोड़ रुपये होगा ट्रांसफर
बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत राज्य के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया है।
- भारत
- 3 min read

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने राज्य के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने ऐलान किया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 कर दी गई है। इस घोषणा के बाद अब एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में 1227 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।
इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार राज्य की जनता को एक और बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण के ऐलान के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाने की घोषणा की है। शुक्रवार को राज्य के 1 करोड़ 11 लाख 19 हजार लाभार्थियों के खातों में 1227 करोड़ 27 लाख रुपए की पेंशन राशि ट्रांसफर की जाएगी।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई गई
CM नीतीश ने इसकी घोषणा करते हुए अपने X पोस्ट में लिखा, राज्य में समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोगों को उनका पूरा हक और सम्मान मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। कल का दिन राज्य की एक बड़ी आबादी के लिए अत्यंत खुशी का दिन है। आपको पता है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है और कल राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी जाएगी।
लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर होगी राशि
आज मैंने अखबारों में बख्तियारपुर की सुशीला देवी जी, मोकामा के चंदवारी निवासी लक्ष्मी देवी जी, पालीगंज की बांदी खातून जी, मसौढ़ी के तारेगना डीह निवासी महेंद्र प्रसाद जी, बिक्रम प्रखंड के दिनारा निवासी भट्ट कुमार और उनकी पत्नी गीता कुमारी सहित कई अन्य लोगों की प्रतिक्रिया देखी। इन सभी का कहना है कि पेंशन की राशि बढ़ने से उनका मासिक खर्च आसानी से निकल जाएगा तथा अब उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। यह अत्यंत संतोष की बात है।
Advertisement
CM ने दिए स्वास्थ्य विभाग को ये निर्देश
हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए मैंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि आप सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अस्वस्थता की स्थिति में आपको निःशुल्क उचित उपचार मिल सके। वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका जीवन बेहतर करने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 July 2025 at 19:07 IST