Bihar: नालंदा में 'मौत की आंधी'; दीवार और पेड़ गिरने से 22 लोगों की मौत, 6 ने मंदिर में तोड़ा दम; CM नीतीश ने जताया दुख

नालंदा जिले में प्रचंड आंधी-तूफान में 22 लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों की मौत एक मंदिर में हो गई जहां एक विशालकाया का पेड़ गिर गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Nalanda Weather heavy rain with thunderstorm
नालंदा में दीवार और पेड़ गिरने से 22 लोगों की मौत | Image: ANI

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दो दिनों यहां तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार रात को नालंदा जिले में तेज आंधी काल बनकर आई। प्रचंड आंधी और बारिश की वजह भारी तबाही हुई है। आंधी-तूफान के कारण कई पेड़, दीवार और पुल गिरने की अलग-अलग घटना में 22 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।


नालंदा जिले में प्रचंड आंधी-तूफान में 22 लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों की मौत एक मंदिर में हो गई जहां एक विशालकाया का पेड़ गिर गया।  40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण शहर में भारी तबाही हुई है। कहीं दीवार गिरने तो कहीं आकाशीय बिजली और पेड़ गिरने की घटना की चपेट में आकर लोगों ने जान गंवाए तो बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

नालंदा में आंधी-तूफान ने ली 22 की जान

वीडियो नालंदा जिले से हैं, जहां आंधी-तूफान के कारण कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से 21 लोगों की मौत आंधी-तूफान के कारण हुई, जबकि एक की मौत बिजली गिरने से हुई। नालंदा के DM शशांक शुभंकर के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

मंदिर पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा

नालंदा थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक नालंदा खंडहर में भी एक विशालकाया का पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया। इस हादसे में खंडहर में तैनात एक गार्ड की पेड़ के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। शहर के एक मंदिर के ऊपर पीपल का विशाल पेड़ गिर गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ उस समय तेज बारिश हो रही थी लोग बारिश से बचने के लिए मंदिर में शरण लिए थे। मगर यहां 'मौत की आंधी' आई और आधा दर्जन लोगों की जान चली गयी।

Advertisement

CM नीताश ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में 22 लोगों की मौत की घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें: Hapur: मायावती की भतीजी पति-सास के खिलाफ पहुंची थाने

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड