Bihar: सिवान में दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घात लगाकर की फायरिंग, इलाके में दहशत

बिहार में सिवान के फुलवारिया मोड़ पर गोपी पतियाव पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिन दहाड़े मुखिया के मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Siwan Crime News: बिहार के सिवान में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि, गोपी पटियाव के मुखिया को दिन-दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सरेआम की गई हत्या के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। बताया जा रहा है कि मुखिया बाइक से खेत की तरफ जा रहे थे, तभी फुलवारिया मोड़ के पास बदमाशों ने पीछे से आकर गोली मार दी। जिससे मुखिया की मौके पर मौत हो गई। 

सिवान में रघुनाथपुर के फुलवारिया मोड पर अपराधियों ने मुखिया को गोली मारी। मृतक रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पटियाव पंचायत के मुखिया राधा साह थे। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि मुखिया की हत्या क्यों की गई। वहीं, स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

मुखिया की हत्या के बाद सड़क पर उतरे लोग  

हाल ही में हुए चुनाव में रघुनाथपुर विधानसभा से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा विधायक बने है। वहीं, मुखिया की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। एक और स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी ओर प्रखंड के तमाम मुखिया रघुनाथपुर थाने के सामने खड़े हैं और सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

दो बाइक सवार ने पीछे से मारी गोली 

मिली जानकारी के मुताबिक, मुखिया राधा साह दोपहर करीब 3 बजकर 5 मिनट पर फुलवरिया मोड से होते हुए खेत की तरफ जा रहे थे, मुखिया अपनी बाइक पर थे, फुलवरिया मोड से खेत की तरफ रास्ता क्रॉस करते वक्त कुछ बदमाश उनके पीछे आ गए और इनते मुखिया स्थिति को समझते इतने में अपराधियों ने पीछे से उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया, मुखिया बाइक से गिर गए और वहीं मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए और उसके बाद पुलिस स्टेशन पहुंच कर हंगामा किया गया, नारेबाजी भी की गई और मांग की गई कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब विराट का बल्ला गरजा तो पिच पर घुसकर छू लिए पैर फिर कंधे पर लौटा फैन

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड