अपडेटेड 3 December 2025 at 20:14 IST

Virat Kohli: रांची टू रायपुर... 2 वेन्यू, 2 शतक और 2 जबरा फैन, जब विराट का बल्ला गरजा तो पिच पर घुसकर छू लिए पैर फिर कंधे पर लौटा, Photo

Virat Kohli: विराट कोहली जब मैदान पर उतरते हैं, तो पूरा स्टेडियम गूंज उठता है। रांची और अब रायपुर में जैसे ही विराट ने शतक लगाया वैसे ही उनका जबरा फैन बीच मैदान में घुसकर उनका पैर छूने लगा। हालांकि, तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा युवाओं को बाहर कर दिया गया।

Follow : Google News Icon  
ind vs sa match virat kohli fan entered in ranchi to raipur ground
विराट ने शतक लगाया वैसे ही उनका जबरा फैन बीच मैदान में घुस गया | Image: X

Virat Kohli:  3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में विराट कोहली ने फिर से शतक लगाकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में विराट ने शानदार 102 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का 53वां शतक जमाया। इससे पहले रांची मैच में भी कोहली ने शानदार 135 रनों की पारी खेली थी। कोहली ने जब रांची में शतक ठोका था, जब उनका जबरा फैन बीच मैच में घुस गया और उनका पैर छूने लगा। रांची के बाद अब रायपुर में भी एक युवक बीच मैदान में पहुंच गया और कोहली का पैर छूने लगा। हालांकि, तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा युवक को मैदान से बाहर कर दिया गया।

रायपुर मैदान में घुसा विराट का फैन

रायपुर में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार 102 रनों की पारी खेली। कोहली ने रायपुर में अपने करियर कर 53 वां शतक जमाया। कोहली के शतक लगाते ही उनका जबरा फैन बीच खेल में घुस गया और पैर छूने लगा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बीच मैदान में विराट के पैर को छूने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मियों द्वारा युवक को बाहर किया गया।  

बीच मैदान में घुसा विराट का फैन

अगर आप क्रिकेट फैन हैं, तो आपको याद होगा कि दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, पहले वनडे मैच में विराट जैसे ही शतक लगाते हैं, वैसे ही एक युवक पवेलियन से छलांग लगाता है और बीच मैच में घुस जाता है। वो दौड़ते हुए विराट कोहली का पैर छूने लगता है। हालांकि, तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा युवक को मैदान से बाहर कर दिया गया। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक बीच मैदान में कोहली का पैर पकड़ रहा है। बाद में सुरक्षाकर्मियों द्वारा युवक को कंधे पर उठाकर बाहर ले जाया गया। आपको बता दें कि रांची में विराट ने शानदार 135 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे वनडे में फिर आग उगल रहा विराट का बल्ला, किंग कोहली और गायकवाड़ की शानदार हाफ सेंचुरी के बाद मजबूत स्थिति में भारत

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 December 2025 at 20:14 IST