नीतीश कुमार से जुड़ी बड़ी खबर, CM पद छोड़ने के बाद भी मिलती रहेगी Z+ सिक्योरिटी; मुख्यमंत्री पद से जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

नीतीश कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उनके मुख्यमंत्री पद से संभावित इस्तीफे के बाद भी उन्हें Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलती रहेगी।

Follow : Google News Icon  
Nitish Kumar Prepares Rajya Sabha Move
Nitish Kumar Prepares Rajya Sabha Move | Image: ANI

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में बड़े बदलावों के बीच सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी उन्हें Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

वर्तमान में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को एसएसजी की सुरक्षा मिलने वाली है। इस आदेश के साथ यह भी साफ हो गया कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

नीतीश कुमार को Z+ सिक्योरिटी क्यों?

जाहिर है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव होता है। हालांकि, कहा जा रहा है कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए यह अहम निर्णय लिया गया है।

पत्र में क्या लिखा?

पुलिस महानिदेशक के नाम लिखे पत्र में कहा गया है कि 'नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के उपरान्त उन्हें Z+ कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया जाता है। अनुरोध है कि इन्हें राज्य सरकार के फैसले के आलोक में सुरक्षा प्रदान करने की कृपा की जाए। नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और आने वाले समय में बिहार विधान परिषद की सदस्यता और मुख्यमंत्री पद से त्याग-पक्ष देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।'

Advertisement

इसी के साथ नीतीश कुमार उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें पद पर न रहते हुए भी राज्य और केंद्र स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी।

CM से राज्यसभा तक का सफर

नीतीश कुमार ने 25 सालों में 10 बार सीएम पद की शपथ ली, जो किसी भी भारतीय मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड है। उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेने के महज चार महीने बाद ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया था।

Advertisement

अब नीतीश कुमार बिहार के सीएम की कुर्सी पर कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: Assam Elections: 'तब बम, दंगें और कर्फ्यू की खबरें ही आती थीं...', PM मोदी ने चुन-चुनकर किया प्रहार, कांग्रेस राज को बताया 'काला' दौर
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड