Assam Elections: 'तब बम, दंगें और कर्फ्यू की खबरें ही आती थीं...', PM मोदी ने चुन-चुनकर किया प्रहार, कांग्रेस राज को बताया 'काला' दौर

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर चुन-चुनकर प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस राज को काला दौर बताते हुए कहा कि उनके दौर में सिर्फ बम, दंगों और कर्फ्यू की खबरें आती थीं।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

PM Modi: असम विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर चुन-चुनकर वार किया। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस राज को 'काला दौर' तक करार दिया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीते 1 दशक में असम ने विकास का एक लंबा सफर तय किया है। ये जो 20-25 साल के नौजवान हैं इन्होंने भाजपा-एनडीए का शासन देखा है, लेकिन कांग्रेस का वो काला दौर नहीं देखा।

PM मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के दौर में असम में केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू की खबरें ही आती थी। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने असम को स्थायी शांति की नई राह दिखाई है। असम की हजारों संतानें बीते एक दशक में बंदूक छोड़कर नए भविष्य से जुड़ी है।

कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और इस धरती के मूल निवासियों- बेटे-बेटियों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है। BJP-NDA सरकार हमारे किसानों, आदिवासियों और हमारे जंगलों की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा नहीं होने देगी। अवैध कब्जे के खिलाफ बीजेपी-एनडीए सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी। असम की गौरव और पहचान बनी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है।’

Advertisement

असम की चाय का जिक्र कर क्या बोले?

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने असम के चाय का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब दुनियाभर में असम के चाय की चर्चा होती थी। अब असम को दुनिया, चाय के साथ-साथ चिप से भी पहचानेगी। वो दिन दूर नहीं, जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू हो जाएगा। ये असम को आधुनिक टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े हब के रूप में विकसित करेगा।

विकसित असम का रोडमैप क्या?

PM मोदी ने कहा कि आने वाले समय में फोन, टीवी, फ्रीज से लेकर गाड़ियां तक, ये सभी सामान असम की चिप से ही चलने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यही भाजपा का विकसित असम का रोडमैप है।

Advertisement

असम में विधानसभा चुनाव कब?

बता दें कि असम में 9 अप्रैल 2026 को चुनाव होने है। इस बार मतदान एक ही चरण में होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: महिला श्रमिकों संग चुनी पत्तियां, खिंचवाई सेल्फी और... PM मोदी ने चाय बागान दौरे को बताया यादगार, शेयर कीं PHOTOS
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड