PM Modi in Assam's Dibrugarh Tea Garden

महिला श्रमिकों संग चुनी पत्तियां, खिंचवाई सेल्फी और... PM मोदी ने चाय बागान दौरे को बताया यादगार, शेयर कीं PHOTOS

PM Modi in Tea Garden: पीएम मोदी ने चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ महिला श्रमिकों के साथ पत्तियां चुनीं, बल्कि उनके साथ ढेर सारी बातचीत की और उनकी ख्वाहिश पूरी कर सेल्फी भी खिंचवाईं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

असम में चुनावी सरगर्मियों के बीच आज, 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने चाय बागानों में काम करने वाली महिलाओं के साथ थोड़ा समय बिताया और उनसे ढेर सारी बातचीत की।

Image: X
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पीएम मोदी ने चाय की खुशबू के पीछे छिपे बागान श्रमिकों संग मुलाकात की तस्वीरें एक्स हैंडल पर शेयर कीं। इसमें वो महिलाओं संग रूबरू होते, उनके साथ बागान से पत्तियां चुनते और सेल्फी खिंचवाते दिखाई दिए। 
 

Image: X
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने चाय की पत्तियां तोड़ने के अनुभव को साझा किया। साथ ही बताया कि पत्तियां चुनने के बाद उन्होंने महिलाओं के साथ उनकी संस्कृति और जीवनशैली पर चर्चा की। 

Image: X
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके अलावा उन्होंने स्थानीय महिलाओं के परिधान, परंपराओं और उनके जीवन के संघर्षों को भी करीब से समझने का प्रयास किया। साथ ही इस अनुभव को यादगार बताया।
 

Image: X
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमें चाय बागान के हर एक परिवार के प्रयासों पर बहुत गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम का गौरव बढ़ाया है।'
 

Image: X
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

PM मोदी ने अपनी अगली पोस्ट में लिखा, 'चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद, महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बातें कीं और जाहिर है एक सेल्फी भी ली!'
 

Image: X
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

असम में बड़ी संख्या में चाय बागान मजदूर और उनका परिवार रहता है। ऐसे में प्रधानमंत्री का ये दौरा सीधे तौर पर इस वर्ग के साथ जुड़ाव और संवाद को स्थापित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Image: X
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बता दें कि असम में इसी महीने यानी 9 अप्रैल को चुनाव होना है। इस बार एक चरण में मतदान होगा। जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी। 
 

Image: X
Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड