Breaking: अभी जेल में ही कटेगी अनंत सिंह की रात, बाहुबली की जमानत याचिका पर कोर्ट ने क्या कहा?

बिहार के मोकामा गोली कांड में बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। फिलहाल उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bahubali Anant Singh surrender
अनंत सिंह को कोर्ट से झटका | Image: Video Grab

बिहार के मोकामा गोली कांड में बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक को अभी जेल में ही रात काटनी होगी। छोटे सरकार (अनंत सिंह) की जमानत याचिका पर गुरुवार, 30 जनवरी को पटना के MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग कर दी । कोर्ट ने कहा कि बिना केस डायरी देखे जमानत नहीं दी जा सकती है।

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। गुरुवार, 30 जनवरी को बाहुबली की जमानत याचिका पर पटना के एमपी एमएलए के विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। मगर कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिली। अनंत सिंह के वकील की ओर जमानत की मांग की गई। मगर दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने पुलिस से केस डायरी की मांग की है।

बेऊर जेल में ही कटेगी अनंत सिंह की रात

बता दें कि पूर्व विधायक अनंत सिंह पिछले दिनों मौकाम के नौरंगा गांव में हुई फायरिंग मामले में आरोपित है। गैंगवार की घटना में छोटे सरकार ऊर्फ अनंत सिंह खुद 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। आत्मसमर्पण के बाद अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। उन्हें अभी बेऊर जेल में ही रात काटनी होगी। मोकामा गोली कांड में पुलिस ने गैंगस्टर सोनू समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अनंत सिंह ने किया था बाढ़ कोर्ट में सरेंडर

बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया था कि गोलीबारी की घटना में 3 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें सोनू, मोनू और अनंत सिंह सहित पांच से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से भी एक केस दर्ज किया गया था। बाद अनंत सिंह ने खुद ही बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जेल जाने के दौरान उन्होने कहा था कि मुझ पर FIR कराया गया था तो मैंने सरेंडर कर दिया। मैं कानून का पालन करता हूं।

Advertisement

क्या था पूरा विवाद?

बता दें कि बुधवार, 23 जनवरी को बाहुबली अनंत सिंह मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में कुछ फरियादी की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इस बीच पूर्व विधायक के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से करीब 60 राउंड से ज्यादा गोलियां चली। गोलियां चलने के दौरान अनंत सिंह अपने समर्थकों से बस चंद कदम की दूरी पर थे। घटना में वो बाल- बाल बच गए थे। 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, VVIP पास रद्द

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड