बिहार में सियासी उबाल... मंत्री बोले- पूरा बिहार तड़प रहा है, नीतीश कुमार को छोड़ना नहीं चाहता, RJD का प्रहार- उन्हें BJP ने हाईजैक किया

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जदयू में भी रार है। कार्यकर्ता तो इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार ही नहीं है कि वो बिहार छोड़कर केंद्र की राजनीति में एंट्री करें। वहीं, विपक्ष BJP पर नीतीश को हाईजैक करने का आरोप लगा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Kumar cabinet
विधायकों के साथ नीतीश कुमार | Image: X

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के बाद बिहार की सियासत में नया उबाल आ गया है। आने वाले दिनों प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मगर उसके पहले नीतीश के इस फैसले को JDU के ही कई मंत्री स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, विपक्ष BJP पर लगातार नीतीश को हाइजैक करने का आरोप लगा रहा है। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर मंथन भी जारी है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जदयू में भी रार है। कार्यकर्ता तो इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार ही नहीं है कि वो बिहार छोड़कर केंद्र की राजनीति में एंट्री करें। उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए JDU कार्यकर्ताओं ने अपील भी की है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि वो नीतीश के फैसले पर उनके साथ खड़े हैं, मगर जमा खान सीएम से बिहार तो छोड़कर ना जाने की अपील कर रहे हैं।

नीतीश के फैसले से बिहार तड़प रहा है-जमा खान

बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, "मैं विपक्ष की बात नहीं करना चाहता। नीतीश कुमार का काम करने का तरीका पूरे बिहार को पसंद है। बिहार नहीं चाहता है कि नीतीश कुमार बिहार को छोड़कर कहीं जाएं। पूरा प्रदेश तड़प रहा है, कोई नहीं चाहता है कि वो बिहार छोड़कर जाएं। हमने उनसे काम करने सीखा है। उन्होंने सबको प्यार दिया है। अब जनता भी उनके इस फैसले से दुखी है।"

हमें चट्टान की तरह खड़ा रहना होगा-श्रवण कुमार 

वहीं, सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश के राज्यसभा चुनाव लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, "नीतीश कुमार बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार का जो राजनीतिक फैसला है, उस फैसले के साथ हम सब खड़े हैं। उनके समर्थक उनके इस निर्णय से दुखी है। मगर राजनीति निर्णय में हमें उनके साथ चट्टान के साथ खड़ा रहना होगा, यही उचित होगा। "

Advertisement

नीतीश कुमार को भाजपा ने हाईजैक कर लिया-RJD

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री के फैसले पर कहा, "जो बात लगातार तेजस्वी यादव कह रहे थे कि JDU को भाजपा समाप्त कर देगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है, तो यह सच साबित हुआ है लेकिन इतनी जल्दी क्या थी...सब लोग इससे अचंबित हैं...यह परिणाम होना ही थी, यह सबको पता था।"

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को एक साथ राज्यसभा के लिए अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। मगर JDU के कार्यकर्ताओं ने अब भी हार नहीं माना है। शुक्रवार को पार्टी दफ्तर के बाहर खास पोस्टर लगाकर अपने नेता से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वो किसी के दबाव में...', नीतीश कुमार के फैसले पर बोले रामकृपाल यादव

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड