Samriddhi Yatra: सीधे CM से संवाद... खरमास के बाद नीतीश कुमार करेंगे समृद्धि यात्रा की शुरुआत, किन जिलों में पहुंचेंगे क्या है मकसद?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से यात्रा पर निकलने वाले हैं। विकास की जमीनी हकीकत को परखने के लिए नीतीश 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nitish Kumar Samriddhi Yatra
नीतीश कुमार करेंगे समृद्धि यात्रा की शुरुआत | Image: X/Republic

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस बार उनकी यात्रा का नाम 'समृद्धि यात्रा' दिया गया है। यात्रा की शुरुआत खरमास महीना खत्म होने के बाद 16 जनवरी से होने वाली है। बिहार की ऐतिहासिक धरती पश्चिम चंपारण से इसकी शुरुआत हो सकती है। आईए जानते हैं नीतीश की इस यात्रा के बारे में हर डिटेल, किन-किन जिलों से होकर गुजरेगी और क्या है इसका मकसद?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से प्रदेश में विकास की जमीनी हकीकत को परखने के लिए राज्यव्यापी यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। उनकी नई महत्वाकांक्षी 'समृद्धि यात्रा' का आगाज 16 जनवरी 2026 से ऐतिहासिक पश्चिम चंपारण जिले से होगा। यह यात्रा मुख्यमंत्री की 16वीं राज्यव्यापी यात्रा होगी। सीएम नीतीश ने सबसे पहले साल 2005 में न्याय यात्रा से इस परंपरा की शुरुआत की थी।

संजय जायसवाल ने नीतीश की यात्रा पर क्या कहा?

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा मेरे लोकसभा क्षेत्र से शुरू हो रही है। बेतिया पहला चरण है। औद्योगिक क्षेत्र के बारे में चिंता होगी। बिहार के विकास के लिए औद्योगिकरण सबसे जरूरी है और उसके लिए हम कृत संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा में उसको शामिल करना बताता है कि बिहार अब औद्योगिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए तैयार है।"

जो अधूरे काम हैं, वो आगे पूरे होंगे- जमा खान 

बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' पर कहा, "वे हर साल यात्रा पर निकलते हैं और हर साल बिहार को विकास की सौगात देते हैं। वे फिर से यात्रा करने वाले हैं...उन्होंने विकास की लंबी लकीर खींची हैं। जो अधूरे काम हैं, वो आगे पूरे होंगे। "

Advertisement

नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' का पूरा कार्यक्रम

पहले चरण में 8 दिनों (16 से 24 जनवरी) तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार 9 जिलों का दौरा करेंगे। कार्यक्रम इस प्रकार है-

16 जनवरी- पश्चिम चंपारण  
17 जनवरी- पूर्वी चंपारण  
19 जनवरी-सीतामढ़ी और शिवहर  
20 जनवरी- गोपालगंज  
21 जनवरी- सिवान  
22 जनवरी- सारण  
23 जनवरी- मुजफ्फरपुर  
24 जनवरी- वैशाली (समापन)

Advertisement

जनता से करेंगे सीधा संवाद 

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 'सात निश्चय-2' सहित प्रगति यात्रा से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। वे जिलों की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे, कई नई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद का भी कार्यक्रम होगा। जहां आम लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी देंगे। 

यह भी पढ़ें: निकाय चुनावों से पहले परिवारिक मतभेद दूर होने पर क्या बोले अजित पवार?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड