Nitish Kumar Resign: CM नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर बढ़ी सियासी हलचल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। अब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सियासी हलचल तेज हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NITISH KUMAR
NITISH KUMAR | Image: ANI

बिहार की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) के पद से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में वो राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। इसके बाद संवैधानिक अनिवार्यता का पालन करते हुए आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ नितिन नवीन ने विधानसभा (MLA) पद से इस्तीफा सौंप दिया है। वो भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने खुद नहीं आए। उनका इस्तीफा लेकर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और MLC संजय गांधी खुद विधान परिषद पहुंचे। 

नीतीश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "मुख्यमंत्री राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री आज MLC के पद का त्याग करेंगे। वही त्याग पत्र देकर उन्होंने सभापति के कार्यालय में भेजा है। इंतजार में हैं, सभापति आएंगे तब इस्तीफे पर आगे की कार्यवाही होगी।"

नीतीश के इस्तीफे पर क्या बोले JDU नेता? 

JDU नेता उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने पर कहा, "संवैधानिक प्रावधान के तहत कोई व्यक्ति 14 दिन तक 2 सदनों का सदस्य नहीं रह सकता इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। जब से निशांत की गतिविधियां पार्टी में बढ़ी हैं। पार्टी के लोगों में उत्साह बढ़ा है। निशांत हमारी पार्टी का भविष्य हैं।" मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा, "इस बारे में जल्दबाजी क्या है। जब समय होगा तब हम बताएंगे।"

Advertisement

नीतीश कुमार के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं, नीतीश कुमार राज्यसभा जाकर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने संसद और राज्य विधानमंडल के चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद) की सदस्यता ग्रहण की है।
 

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचे MP प्रशांत पडोले, नागपुर में कार का हुआ एक्सीडेंट

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड