Maharashtra: कांग्रेस MP प्रशांत पडोले की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, नागपुर में भीषण सड़क हादसा; दिल्ली जा रहे थे सांसद

कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह संसद सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे थे। भंडारा से नागपुर एयरपोर्ट जाने के दौरान ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह संसद सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे थे। भंडारा से नागपुर एयरपोर्ट जाने के दौरान ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सांसद प्रशांत पडोले और उनका ड्राइवर घायल हो गए।

भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रशांत संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए भंडारा से नागपुर एयरपोर्ट जा रहे थे, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। मगर एयरपोर्ट रूट पर ही एक ट्रंक ने सामने से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस सांसद और उनका ड्राइवर भी घायल हुए हैं। 

सांसद की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा नागपुर-भंडारा हाईवे पर उमरेड बायपास के पास हुआ। एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सांसद पडोले के पैर में मामूली चोटें आईं, जबकि उनका ड्राइवर भी घायल हुआ। गाड़ी में सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सांसद की कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी की जान को खतरा नहीं हुआ।

बाल-बाल बचे प्रशांत पडोले 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बावजूद सांसद पडोले ने अपनी यात्रा जारी रखने का फैसला लिया। उन्होंने एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पकड़ ली और संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। नागपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार के कारण हो सकता है। पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगा रही है।

Advertisement

नितिन गड़करी से की कार्रवाई की मांग

प्रशांत पडोले ने अपने X हैंडल पर हादसे की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। साथ ही परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने लिखा है-सांसद नहीं सुरक्षित, जनता का क्या होगा?

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी पडोले कार हादसे का शिकार हो चुके है। बीते साल 2025 में वो सड़क हादसे में बूरी तरह घायल हो गए थे।  उनकी जान बाल-बाल बची थी। फिलहाल वो सुरक्षित हैं और संसद के सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे में कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

 यह भी पढ़ें: BREAKING: लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली से गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड