BREAKING: बिहार CM नीतीश कुमार की सासू मां का 90 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां श्रीमती विद्यावती देवी का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से वो बीमार चल रही थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nitish Kumar
CM नीतीश कुमार की सासू मां का निधन | Image: ANI/facebook

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां श्रीमती विद्यावती देवी का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में शुक्रवार, 19 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। विद्यावती देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। आज, पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, विद्यावती देवी को शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां शाम करीब 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी। 

CM नीतीश की सासू मां का निधन

आज सुबह पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीएम नीतीश अपनी सास को अंतिम विदाई देने बांस घाट पहुंचे हैं। उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद हैं। इसके अलावा बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी बांस घाट पर उपस्थित हैं।

निशांत कुमार ने नानी को श्रद्धांजलि देते हुए अपने पोस्ट में लिखा, प्यारी नानी मा के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है। वे न केवल एक नानी थीं, बल्कि एक प्यार भरी छांव थीं, जिनकी कहानियां, दुलार और मुस्कान हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। आपने मुझे प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया। मैं वादा करता हूं कि आपकी सीख को कभी नहीं भूलूंगा।आप जहां भी हैं, खुश रहें और हमें आशीर्वाद दें।
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Advertisement

निशांत ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो नानी को कांधे देते नजर आ रहे हैं। बता दें विद्यावती देवी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की मां थीं। नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा का साल 1995 में निधन हो गया था। विद्यावती देवी परिवार की बुजुर्ग सदस्य के रूप में थीं। बांस घाट पर उनके अंतिम संस्कार के दौरान सीएम नीतीश कुमार भी काफी भावुक नजर आए।

यह भी पढ़ें; दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ने वाला है 'खतरा'!ठंड और कोहरे का कहर जारी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड