वीकेंड पर घूमने का प्लान अभी कैंसिल कर दें, दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ने वाला है 'खतरा'! ठंड और कोहरे का कहर रहेगा जारी

दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। तो अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अभी कैंसिल कर दें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update
Delhi Weather Update | Image: ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों ठंड, कोहरे और जहरीली हवा की मार झेल रही है। घने कोहरे और जहरीले स्मॉग की मोटी चादर में लिपटी हुई है। शनिवार सुबह-सुबह कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर से भी नीचे गिर गई, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और विमानों पर भी इसका बड़ा असर पड़ा। ऐसे में अगर आप वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल कैंसिल कर दें। कोहरे की वजह से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में फिलहाल ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी रहेगा। वहीं, प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा फेज लागू किया गया है। जिसके तहत कई सख्त पाबंदियां और नियम लागू किए गए हैं। मगर फिलहाल प्रदूषण से कुछ खास राहत मिलता नजर नहीं आ रहा है, वहीं, घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है।

IMD ने कोहरे का येलो अलर्ट किया जारी 

IMD ने आने वाले दिनों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 21 और 22 दिसंबर को भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। हवा की गति कम होने से प्रदूषक जमीन के करीब फंस रहे हैं, जिससे स्मॉग और गहरा हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा और स्मॉग का यह मिश्रण आम है, लेकिन इससे स्वास्थ्य और यातायात पर गंभीर असर पड़ रहा है।

उत्तर भारत मे कोहरे का सितम जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे उत्तर भारत मे कोहरे का सितम फिलहाल कुछ दिनों तक जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पंजाब-हरियाणा, यूपी और बिहार तक कई इलाके सुबह के समय कोहरे में लिपटे नजर आए। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही है। हाल ऐसा है कि सामने कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में सुबह-सुबह दफ्तर जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने अगले कुछ दिनों तक कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

IMD के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में  21 दिसंबर तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल में भी यही स्थिति रेहगी। अगले 2-3 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि धुंध की वजह से दृश्यता घट सकती है। इसका असर परिवहन पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Pollution: कड़े फैसले के बाद भी दिल्ली की हवा में 'जहर', क्यों नहीं असर?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड