अपडेटेड 14 December 2024 at 14:57 IST

Bihar: जिस DGP के सामने CM नीतीश कुमार ने जोड़े थे हाथ, उनकी 3 महीनों में ही क्यों कर दी छुट्टी?

बिहार सरकार की ओर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। विनय कुमार को बिहार का नया DGP बनाया गया है। अब इस फैसले पर कई सवाल उठ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Bihar New DGP Vinay Kumar & CM Nitish Kumar
Bihar New DGP Vinay Kumar & CM Nitish Kumar | Image: PTI

Bihar New DGP: बिहार सरकार की ओर से शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य के DGP आलोक राज को पद से हटाकर उनका जगह  IPS के वरिष्ठ अधिकारी विनय कुमार को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। शुक्रवार देर को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। मगर सरकार के फैसले पर ये सवाल उठ रहा है कि आखिकार आलोक राज की इतनी जल्दी छुट्टी करने के पीछे वजह क्या है?

बिहार के नए DGP विनय कुमार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे। सरकार के नए आदेश के बाद कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई। सबके मन में एक सवाल है कि आखिरकार सीएम नीतीश ने 103 दिन में ही आलोक राज की डीजीपी पद से छुट्टी क्यों कर दी। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव सिर पर नीतीश काम में किसी तरह की ढिलाई नहीं चाहते थे।

CM नीतीश कुमार ने जोड़े थे आलोक राज के सामने हाथ

सियासी गलियारों में जो चर्चा चल रही है उसके मुताबिक, आलोक राज कभी नीतीश की पसंद थे ही नहीं। कई बार उनकी कार्यशैली पर नीतीश सवाल उठा चुके थे। इसकी बानगी तीन महीने पहले भी एक कार्यक्रम में देखने को मिली थी, जब सीएम नीतीश खुद कार्यक्रम के बीच आलोक राज के सामने हाथ जोड़ लिए थे। उन्होंने DGP से हाथ जोड़कर कहा था कि पुलिस की रूकी हुई नियुक्तियों करा दीजिए, महिलाओं की संख्या 35 फीसदी कीजिए।

आलोक राज नहीं थे नीतीश की पसंद

इससे पहले भी  2022 दिसंबर में एसके सिंघल के डीजीपी पद से रिटायर होने के बाद जब नीतीश कुमार को नए डीजीपी की नियुक्ति करनी थी, तब बिहार के आईपीएस अधिकारियों में सबसे सीनियर आलोक राज थे। मगर नीतीश ने उन्हें यह जिम्मा नहीं दिया।  उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आर एस भट्टी को बिहार बुलाकर डीजीपी बनाया गया था। भट्टी 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जबकि आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Advertisement

विधानसभा चुनाव भी बनी बड़ी वजह 

विधानसभा चुनाव में अब बहुत दिन शेष नहीं रह गया है। ऐसे में सीएम नीतीश कोई लापरवाही नहीं चाहते हैं। नीतीश जनता से जो भी वादे किए हैं उसे निभाना चाहते हैं। राज्य सरकार बढ़ते अपराध को लेकर भी चिंतित थी। विपक्ष इसे लेकर सरकार पर दवाब बना रही थी। ऐसे में उन्होंने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया। IPS विनय कुमार के कंधे पर नई जिम्मेदारी दी है।

विनय कुमार के कंधे पर नई जिम्मेदारी

1989 बैच के आईपीएस आलोक राज 30 अगस्त 2024 से कार्यवाहक डीजीपी थे और वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बिहार के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विनय कुमार दो वर्ष के कार्यकाल के लिए राज्य पुलिस के प्रमुख होंगे।
     
इसके अलावा, वह बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद पर भी काम करेंगे। अधिसूचना में बताया गया कि अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जे.एस. गंगवार को राज्य सतर्कता विभाग का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: पटना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर अजय राय ढेर, पुलिस का एक जवान भी घायल

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 14:57 IST