अपडेटेड 1 October 2024 at 16:02 IST
Bihar Flood Breaking: हवाई सर्वेक्षण के बाद CM नीतीश का बड़ा ऐलान, एयरलिफ्ट के जरिए होगा रेस्क्यू
बिहार में बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है। कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
- भारत
- 3 min read

बिहार में बाढ़ से त्राहिमाम है। कई जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं। गंगा, गंडक, कोसी समेत कई नदियां उफान पर है। कोसी समेत कई नदियों के तटबंध टूटने से स्थिति और भयावह हो गई है। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने रेस्क्यू में लगे अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।
नेपाल में भारी बारिश का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। गंडक कोसी, बागमती, महानंदा, गंगा समेत अन्य नदियों में आयी बाढ़ के कारण बिहार के 16 जिलों पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 55 प्रखण्डों में 269 ग्राम पंचायतों की करीब 9.90 लाख आबादी प्रभावित हुई है। मंगलवार को सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ से निपटने और आश्रय स्थलों सहित अन्य राहत से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी ली।
CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रभावित लोगों के लिए राशन और एयरलिफ्ट को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है।अब गंभीर रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। साथ ही उनलोगों के लिए खाद्य सामग्री भी गिराई जाएगी। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर परिस्थिति में लोगों को सहायता दी जाए और जहां भी मौका मिले वहां हवाई मार्ग का उपयोग किया जाए।
बाढ़ में फंसे लोगों को किया जाएगा एयरलिफ्ट
सीएम नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोंगो को जितना हो सके एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला जाए और हवाई मार्ग से उन्हें खाद्य सामग्री दिया जाए। अब रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार एयरफोर्स की मदद ले सकती है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार ने यह बड़ी घोषणा की है और कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश का तत्काल पालन करने का अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।
Advertisement
NDRF और SDRF का रेस्क्यू जारी
बाढ़ से घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय NDRF और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF)की 15-15 टीम तैनात की गई हैं। इसके अलावा वाराणसी और रांची से एनडीआरएफ की तीन-तीन अतिरिक्त टीम बुलाई गई हैं जिन्हें विभिन्न जिलों में राहत एवं बचाव के लिए तैनात किया गया है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 14:40 IST