अपडेटेड 8 June 2024 at 15:52 IST
चश्मे का शीशा तोड़ काटा प्राइवेट पार्ट, बिहार के जेल में चीनी नागरिक ने की खुदकुशी की कोशिश
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चीनी नागरिक के खुदकुशी की कोशिश करने की अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।
- भारत
- 2 min read

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चीनी नागरिक के खुदकुशी की कोशिश करने की अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में बंद चीनी शख्स ने चश्मे के शीशे से अपना प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास किया। अत्यधिक खून बहने से वो बोहेश हो गया जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सेंट्रल जेल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की। जेल प्रशासन ने बताया कि चीनी नागरिक ली जियाकी ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे बीते दिनों ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने लक्ष्मी चौक के पास से संदिग्ध देखे जाने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
चश्में के शीशे से प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश
जेल प्रशासन जेल के हॉस्पिटल वार्ड में सज्यफ्ता साथी बंदियों से पूछताछ की है। यह बताया जा रहा है चीनी नागरिक ने अपने चश्मे का शीशा को तोड़कर उससे अपने प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया था। उसे गहरा जख्म आया और अत्यधिक खून के रिसाव से वह शौचालय में ही बेहोश हो गया था।
Advertisement
इसके बाद उसको तुरंत ही वहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां इजारत है। यही नहीं बल्कि उसकी भाषा को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी या जेल के दूसरे बंदी नहीं समझ पा रहे हैं। इस कारण से वह बात नहीं कर पा रहा है। शुक्रवार शाम को जेल में शाम में उसने दही-चूड़ा खाया था और वह सुबह में नाश्ता के बाद दिनभर वार्ड में सोया रहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार उसे दिन में बंदियों ने रोते हुए भी देखा।
बिना वीजा भारत में था चीनी नागरिक
Advertisement
चीनी नागरिक को बगैर वीजा के भारत में घुसपैठ के आरोप में ब्रह्मपुरा थाना के लक्ष्मी चौक के पास से बुधवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से चीन देश का पासपोर्ट मिला लेकिन भारत में आने का उसे कोई भी वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं था। इसके कारण उसे पकड़ा गया है। वह नेपाल में एक जून को चीन से पहुंचा था। इसके बाद सीधे नेपाल के वीरगंज शहर से बस के जरिए मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पहुंचा।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 8 June 2024 at 15:33 IST