सम्राट सरकार ने खोला खजाना... बिहार में बनेंगे 4 रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर, AIIMS विस्तार के लिए 348.89 करोड़, कैबिनेट ने 22 फैसलों पर लगाई मुहर
Bihar Cabinet Decisions: बुधवार, 07 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 22 अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में चार रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की भी स्वीकृति दी गई।
- भारत
- 2 min read

Bihar Cabinet Decisions: बुधवार, 07 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, शिक्षा और रोजगार के अलावा, चार रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की भी स्वीकृति दी गई। कैबिनेट में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को जारी रखने रखने के लिए 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं, इस बैठक में AIIMS पटना के विस्तार को भी मंजूरी मिली।
बिहार में बनेंगे 4 रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर
सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'राज्य के चार प्रमुख कॉरिडोर में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के निर्माण हेतु अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (AAR) एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को नामित किया गया है। प्रस्तावित प्रमुख कॉरिडोर पटना से निम्न जगह तक होंगे, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, आरा और गया।' इसके लिए करीब 31.59 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति दी गई है।
AIIMS विस्तार के लिए 348.89 करोड़
बिहार कैबिनेट ने हेल्थ सेक्टर में बड़ा निर्णय लेते हुए AIIMS पटना के विस्तार के लिए भी मंजूरी दी। इसके लिए 348 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति दी गई है। वहीं, कैबिनेट ने तीन जिलों में नए केंद्रीय विद्यालय खुलवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
Advertisement
Mnssby योजना के लिए 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति
सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (mnssby) को जारी रखने का फैसला लिया। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक योजना के संचालन के लिए करीब 300 करोड़ रुपये के फैसलों पर मुहर लगाई गई।