Bankipur By Election: प्रशांत किशोर ने बिहार में कर दिया खेला! बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार को पछाड़ कर बनाई भारी बढ़त, बीजेपी को अब भी आस

BJP के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जन सुराज ने सेंधमारी कर दी है। 17वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prashant Kishor
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर | Image: Jan Suraaj/X

बिहार के बांकीपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव के नतीजे आज, 3 जुलाई को घोषित किए जाएंगा। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। अब तक की गिनती में 'बड़ा खेला' होता नजर आ रहा है। BJP के गढ़ में जन सुराज ने सेंधमारी कर दी है। 17वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर तो RJD तीसरे नंबर पर चल रही है। मगर BJP नेताओं को अब भी उम्मीद है कि जीत उनकी ही होगी।

चुनाव आयोग ने मतगणना सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। बिहार की बांकीपुर सबसे अधिक चर्चित हैं। देशभर की निगाहें इस सीटों के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

PK ने कर दिया बड़ा खेला

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना का अपडेट - 31 में से 17वें राउंड की गिनती के बाद, जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर 9581 वोटों से आगे चल रहे हैं। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। मतदान केंद्र के बाहर मिठाई बांटी जा रही है

 लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए जीतना जरूरी- मनोज भारती 

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के आगे चलने पर पार्टी की बिहार यूनिट के प्रेसिडेंट मनोज भारती ने कहा, "हम बांकीपुर के लोगों को बदलाव, प्रशांत जी और जन सुराज को चुनने के लिए बधाई देते हैं और धन्यवाद भी देते हैं। प्रशांत किशोर को सपोर्ट मिला है। इससे पता चलता है कि ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां जन सुराज की आवाज न पहुंची हो। बिहार में लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए यह एक बड़ी जीत है।"

Advertisement

"पिछले 2-3 चुनावों में, हमने देखा है कि BJP क्या कर सकती है। इस बार भी, उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की। जिस तरह से BJP के लोगों ने गुंडागर्दी दिखाई, और प्रशासन ने उनका साथ दिया, कुछ भी हो सकता था। हमारे पास बहुत सारे साइलेंट वोटर्स हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया है।"

मृत्युंजय तिवारी को अब भी जीत का भरोसा

वहीं, BJP को अब भी अपनी वापसी और जीत की उम्मीद है, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर हाल ही में RJD का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है। थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। राजद का सूपड़ा साफ हो गया। राजद को सिरे से नकार दिया... जिस तरह युवाओं को दिग्भ्रमित किया गया। कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे थे। उसी दौरान ये चुनाव हुआ। समीक्षा होगी। हमें भरोसा है कि अंतिम राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे।"

Advertisement

यह भी पढ़ें:  By-poll Election Result: तीन राज्यों में उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी; बिहार के बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड