By-poll Election Result: तीन राज्यों में उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी; बिहार के बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे
बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मंजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे चल रहे है तो दतिया से BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी कांग्रेस को कांटे की टक्कर दे रहे हैं।
- भारत
- 3 min read

बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के आज नतीजे आएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। धीरे-धीरे रुझान आने भी शुरू हो गए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दतिया उपचुनाव में मतगणना के दो राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे चल रहे हैं। वहीं, बिहार के बांकीपुर से जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।
बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मंजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार को सुचारू रूप से जारी है। इन तीनों सीटों पर मतदान पिछले महीने 30 तारीख को संपन्न हुआ था। मतगणना की प्रक्रिया डाक मतपत्रों की गिनती से शुरू हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ की गई।
तीनों राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी
चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों में मतगणना सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। इन तीन सीटों में बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सबसे अधिक चर्चित हैं। देशभर की निगाहें इन दोनों सीटों के नतीजों पर टिकी हुई हैं। गिनती शुरू होने के साथ ही शुरुआती रुझान आने लगे हैं। दोपहर तक रुझान अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं; बीजेपी 1,161 वोटों से पीछे है, जबकि कुल 31 राउंड में से दूसरे राउंड के बाद आरजेडी तीसरे स्थान पर है।
Advertisement
दतिया से आशुतोष तिवारी आगे
इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया है, जिन पर देशभर के लोगों की नजरें बनी हुई है। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दूसरे दौर के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 875 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
नरोत्तम मिश्रा ने जीत का किया दावा
दतिया उपचुनाव पर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “भाजपा जीतेगी ये मैं शुरू से ही कह रहा हूं। भाजपा में सामूहिक प्रयास होता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष ने सभी ने मेहनत की है।” बता दें कि दतिया सीट पर नरोत्तम मिश्रा चुनाव लड़ते आए हैं। इस क्षेत्र में उनका दबदबा माना जाता है। मगर BJP ने इस बार आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है।