वंदे भारत का दुश्‍मन कौन? भागलपुर से कोलकाता जा रही ट्रेन पर पथराव, खिड़की के शीशे में आई दरार; बाल-बाल बचे यात्री

सोमवार की दोपहर भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर भागलपुर और टेकानी के बीच दोपहर 03:15 मिनट पर शरारती तत्वों ने पत्थर चला दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhagalpur Kolkata vande bharat train stone pelting
वंदे भारत का दुश्‍मन कौन? भागलपुर से कोलकाता जा रही ट्रेन पर पथराव, खिड़की के शीशे में आई दरार; बाल-बाल बचे यात्री | Image: Republic

बिहार के भागलपुर से कोलकाता जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर भागलपुर और टेकानी के बीच दोपहर 03:15 मिनट पर शरारती तत्वों ने पत्थर चला दिया। जिससे ट्रेन का शीशा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ भागलपुर आरपीएफ की टीम ने प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले इसी ट्रेन पर दुमका रामपुरहाट के बीच पथराव हुआ था। इसकी जानकारी रेलकर्मी ने संबंधित अधिकारियों को दी। हालांकि, ट्रेन में सफर करने वाले यात्री और रेलकर्मियों को कुछ नहीं हुआ। इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए अपील की है कि यह राष्ट्र की संपत्ति है और भारत सरकार ने जनहित में आम लोगों की सुविधा के लिए ट्रेन शुरू की है। पूर्व रेलवे के लिए वंदे भारत महत्वपूर्ण ट्रेन है, जो भागलपुर से हावड़ा के लिए चलती है। 14 अप्रैल को सूचना मिली कि हाट पुरानी हॉल्ट के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। उन्होंने बताया कि सूचना के मुताबिक, कोच सी-टू का शीशा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

हम लोगों ने इसकी विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। ट्रेन में जो बाहर की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगा होता है, उसके फुटेज की भी जांच की जा रही है। उम्मीद है कि हम जल्द ही ऐसे तत्वों को पकड़ने में कामयाब होंगे। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि रेल राष्ट्र की संपत्ति है, इसे हमें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, क्योंकि हम सभी इसका प्रयोग करते हैं। अगर किसी को लगता है कि कोई असामाजिक तत्व ऐसा कर रहा है तो इसकी छानबीन में रेल प्रशासन की मदद जरूर करें।

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

Advertisement

पिछले साल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के कानपुर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की एक और घटना सामने आई थी। घटना तब हुई थी, जब वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर स्टेशन पर पहुंची। कानपुर के पनकी स्टेशन के पास कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे एसी चेयर कार (सी-7) कोच की खिड़की टूट गई। ट्रेन में बैठे यात्री दहशत में आ गए और सीटों के नीचे झुककर बैठ गए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- एक ताबीज गर्दन, दूसरा कमर पर...सास ने वशीकरण से दामाद को किया प्‍यार में पागल, 5 रात साथ-साथ; अलीगढ़ लवस्‍टोरी में खुलासा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड