Bihar: 'खाकी पर नहीं रुक रहा हमला'! अब जहानाबाद में मटका फोड़ विवाद सुलझाने गई पुलिस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

बिहार के जहानाबाद में मटका फोड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर भी आक्रोशित ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Attack on Police Team
जहानाबाद में पुलिस पर हमला | Image: ANI

बिहार में पुलिस टीम पर हमला रूकने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में लगातार ऐसी घटनाओं की संख्या में इजाफा देखी जा रही है। शरारती तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो कानून को भी हाथ में लेने से खौफ नहीं खा रहे हैं। अब जहानाबाद में दो गुटों में हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर पथराव हुआ है। पुलिस टीम पर ईंट और पत्थर बरसाए गए हैं। घटना में कई पुलिसवाले बुरी तरह घायल हो गए हैं।

बिहार के जहानाबाद जिले में होली के दूसरे दिन मटका फोड़ होली खेली जा रही थी। इस दौरान मटका फोड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्ष की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में शहर के अरवल मोड के पास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों शांत कराने की कोशिश में जुट गई। मगर आक्रोशितों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये।

6 लोग पुलिस हिरासत में

जहानाबाद के SP अरविंद प्रताप सिंह ने घटना को लेकर बताया कि अरवल में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम अपनी समाप्ति की ओर ही था लेकिन बताया गया है कि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इस बात से नाराज थे कि किसी और ने मटकी फोड़ दी है। इसके बाद दो गुटों में विवाद शुरू हो गया और पत्थरबाजी करने लगे। यहां से गुजरते कुछ राहगीर और जो कर्मी यहां खड़े थे, उनमें से 1-2 लोग चोटिल हुए हैं। अभी 6 लोग हमारी हिरासत में हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है।

मटका फोड़ने को लेकर विवाद

जहानाबाद के SDO राजीव रंजन सिन्हा ने कहा, "यहां मटकी फोड़ने का कार्यक्रम चल रहा था और किसी ने लाठी मारकर मटकी फोड़ दी, जिससे दो समूहों के बीच विवाद हो गया था। फिर एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हम चिन्हित करके CCTV फुटेज निकलवा रहे हैं और पता लगाया जा रहा है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल है?

Advertisement

पुलिस पर ईंट से हमला

घटना पर मौजूद लोगों ने बताया है कि हर साल नया टोला और आस-पास के मोहल्ले के लोगों द्वारा बसियौरा होली पर के मौके पर मटका फोड़ने का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल भी इसका आयोजन किया। मटका फोड़ने के लिए कई मोहल्ले के युवक मौके पर मौजदू थे। मगर इस बीच किसी लड़के ने डंडा मारकर मटका को तोड़ दिया। जिसके बाद लोग आपस मे ही भीड़ गए। पुलिसकर्मी जब इन्हें शांत कराने पहुंचे तो भीड़ ने पुलिस पर ही ईट पत्थर से हमला बोल दिया,जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। इससे पहले बिहार के अररिया, मुंगरे और भागलपुर में भी भीड़ ने पुलिस पर हमला बोला था।
 

यह भी पढ़ें: Bihar: 'खतरे में खाकी'! अररिया, मुंगेर के बाद अब भागलपुर में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड