अपडेटेड 16 March 2025 at 11:03 IST

Bihar: 'खतरे में खाकी'! अररिया, मुंगेर के बाद अब भागलपुर में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल

भागलपुर जिले में अंतीचक थाने के पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों द्वारा किये गये हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ पुलिसवालों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Follow : Google News Icon  
Bihar Police
भागलपुर में पुलिस पर भीड़ का हमला | Image: PTI/ Representational

बिहार में पुलिकर्मियों पर हमला रूक नहीं रहा है। अररिया, मुंगेर के बाद अब भागलपुर में पुलिस टीम ने भीड़ पर हमला किया है। ताजा मामले में भागलपुर में दो गुटों में हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। पथराव की वजह से पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।ट


बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अपराधी को पुलिस का भी खौफ नहीं है। बीते एक सप्ताह से अलग-अलग जिलों में पुलिस टीम पर हमले हो रहे हैं। अररिया, मुंगेर के बाद शनिवार रात तो भागलपुर में भी पुलिस टीम पर हमला हो गया। घटना अंतिचक थाना क्षेत्र के कसडी गांव की है। गांव तनाव का माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला

भागलपुर जिले में अंतीचक थाने के पुलिसकर्मियों पर शनिवार रात ग्रामीणों द्वारा किये गये हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। अंतीचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात के समय गश्त के लिए निकली थी। माधव रामपुर हरि चक गांव के पास बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद ग्रामीणों के दो गुट आपस में झगडा कर रहे थे, जिसे देखकर पुलिस टीम वहां रुकी और इसी बीच ग्रामीणों ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया।

हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल 

इस हमले में गश्ती दल में शामिल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए और पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया की हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और सभी घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। वहीं, 24 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

Advertisement

अररिया, मुंगेर में ASI की हत्या

इससे पहले अररिया में भी भीड़ ने एक ASI को पीट-पीटकर मारा डाला था। फुलकाहा थाने के दारोगा राजीव कुमार एक अपराधी को पकड़ने गांव पहुंचे। पुलिस ने अपराधी को पकड़ भी लिया था। मगर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी को छुड़ा ले गए। इस हमले में ASI राजीव कुमार की मौत हो गई। ठीक ऐसी ही बिहार के मुंगेर में ASI संतोष कुमार दो पक्षों के विवाद सुलझाने पहुंचे थे। उनपर भी एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 'पलटू चाचा कहां हैं...', तेज प्रताप ने CM नीतीश के घर के बाहर लगाई आवाज

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 March 2025 at 11:03 IST