'मेरे बयान का खंडन हो गया है, बार-बार..., 9 मर्डर वाले बयान पर फिर आई अनंत सिंह की सफाई', जानें JDU क्या कहा

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने 9 हत्या वाले बयान का खंडन किया है। शनिवार को राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि आपलोग पुरानी बात बार पूछते हो।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mokama MLA Anant Singh
मोकामा विधायक अनंत सिंह | Image: ANI

जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार (16 अक्टूबर, 2026) को एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के साथ तो 9 आदमी की उन्होंने हत्या करवाई। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि वे कुछ और कह रहे थे। शनिवार को एक बार फिर अनंत सिंह ने अपने बयान का खंडन किया। वहीं, अब पूरे विवाद पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है।

जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अब एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए है। प्रदेश के सियासी गलियारों अनंत सिंह की बयान चर्चा में है। इस बीच विवादों में घिरने के बाद शनिवार को अनंत सिंह ने फिर से अपने बयान पर सफाई दी है। वहीं, पूरे विवाद पर JDU की ओर से भी बयान जारी कर सफाई दी गई है। राजीव रंजन ने साफ-साफ कहा कि ऐसे बयान पर पार्टी जवाब देना सही नहीं समझती है।

अनंत सिंह ने फिर दी अपने बयान पर सफाई

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नौ हत्या वाले बयान का खंडन किया है। शनिवार को राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा, पटना में शाम को बैठक करूंगा। अभी जनता से मिलने जा रहा हूं। पत्रकारों ने जब पूछा कि आपका एक बयान गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है,इसका खंडन करिए। इसके जवाब में अनंत सिंह ने खंडन हो गय। आपलोग पुरानी बात को पूछते-रहते हैं।

JDU ने अनंत सिंह के बयान पर क्या कहा?

वहीं, JDU नेता राजीव रंजन ने जदयू विधायक अनंत सिंह के बयान पर कहा, "सार्वजनिक जीवन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के जो 50 वर्ष हैं, देश में शायद ही किसी नेता को यह सम्मान हासिल होता है। उन्होंने कठोर निर्णय लिए। सार्वजनिक जीवन में सुचिता को लेकर, राजनीति और अपराध को लेकर उन्होंने हर समय दो टूक राय रखी। उनके जीवन को एक प्रेरणास्रोत का जीवन माना जाता रहा है।"

Advertisement

राजीव रंजन ने आगे कहा, "कौन क्या कहता है, कैसी बातें करता है; पार्टी न तो उनका संज्ञान लेती है और न ही जवाब देना सही समझती है। मैं इतना जरूर कहूंगा कि हत्या, अपराध और हिंसा की बात तो छोड़ दीजिए, नकारात्मक राजनीति को भी नीतिश कुमार जी ने पूरे जीवन में कभी पास नहीं रहने दिया... पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में सभी बातें रहती हैं और नेतृत्व समय के मुताबिक उचित निर्णय लेता है।"

पार्टी के संज्ञान में है सब-संजय झा

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने अनंत सिंह के बयान पर कहा, "उनका बयान आया है और फिर उस पर उनकी सफाई भी आई है। सब कुछ प्रदेश पार्टी के संज्ञान में है और सब कुछ ध्यान में है।"

Advertisement

अनंत सिंह ने किस बयान पर बवाल

बता दें कि जब अनंत सिंह से पूछा कि क्या वे अभी भी अपनी पार्टी का समर्थन करते हैं, तो JD(U) विधायक अनंत सिंह ने कहा, "मेरे जितने बलिदान किसने दिए हैं? उस समय नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे; वे यहां-वहां घूमा करते थे। उस दौर में, नीतीश कुमार के साथ रहते हुए, मैंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी।"

पुराने दिनों को याद करते हुए अनंत सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि लालू यादव और नीतीश कुमार जब साथ थे तब मेरे भाई को टिकट दिए थे। तभी से हम नीतीश कुमार की मदद कर रहे हैं। जब हमारे भाई साहब को टिकट दिया गया था तब समता पार्टी हुआ करती थी, जिसमें लालू यादव और नीतीश कुमार हुआ करते थे। इसके बाद दोनों आलग हो गए।

यह भी पढ़ें:  'अब वो नेतागिरी करने लगे हैं, भीड़ देख ली तो उन्हें...', राजभर का हमला

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड