रिश्तों की डोर ढीली पड़ी, वफादारियां बदलीं या झगड़े बढ़े? अब तीन और बेटियों ने छोड़ा घर, पढ़ें लालू परिवार के घमासान की पूरी कहानी

Bihar news: बिहार चुनाव में हार के बाद लालू परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है। रोहिणी आचार्य के बाद अब लालू यादव की तीन और बेटियां ने भी पटना छोड़ दिया और वो दिल्ली आ गई हैं। रोहिणी ने तेजस्वी यादव और उनके करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lalu Yadav Family Dispute
Lalu Yadav Family Dispute | Image: X

Lalu Yadav Family Dispute: बिहार चुनाव 2025 में करारी हार के बाद लालू परिवार में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। लालू की बेटी रोहिणी यादव समेत घर छोड़कर दिल्ली आ गई हैं। इस दौरान वो अपने भाई और RJD नेता तेजस्वी यादव और उनके करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी के बाद अब लालू की तीन और बेटियां रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा यादव भी घर छोड़कर दिल्ली आ गई हैं।

बिहार चुनाव में महागठबंधन को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में RJD महज 25 सीटें ही जीत पाई और तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई। पूरा महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया। चुनाव में करारी हार के बाद रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके 2 करीबी सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए।

रोहिणी के बाद तीन और बेटियां आईं दिल्ली

चुनाव में हार के बाद रोहिणी यादव ने राजनीति छोड़कर परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया। वो पटना से दिल्ली आईं और राबड़ी देवी के आवास पर चप्पल चलाने से लेकर गालियां देने के आरोप भी लगाए। वहीं, रविवार (16 नवंबर) को दिल्ली से मुंबई जाने के दौरान वो काफी भावुक नजर आईं।

रोहिणी के बाद परिवार की तीन और बेटियां रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी उनके पटना आवास से निकल गई हैं। इसके पीछे की असल वजह क्या थी, इसका तो अबतक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि रोहिणी के बाद इन तीनों ने यह कदम उठाया है। तीनों देर रात मीसा भारती के घर पहुंची।

Advertisement

तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला

चुनाव से पहले लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार, दोनों से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। इसके पीछे की वजह उनकी एक विवादास्पद पोस्ट और लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी रही।

लालू को किडनी देने वाली रोहिणी ने लगाए गंभीर आरोप

तेज प्रताप के बाद अब बारी उनकी बहन रोहिणी आचार्य भी खुलकर पारिवारिक कलह सामने ले आई है। चुनाव में हार के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा  कि अब मेरा इस परिवार से कोई नाता नहीं रहा। मुझे गालियां दी गईं, अपमानित किया गया। रोहिणी ने संजय यादव और एक अन्य सलाहकार रमीज नेमत खान ने परिवार में झगड़ा करवाने के आरोप लगाए।

Advertisement

लालू की बेटी रोहिणी ने एक समय अपने पिता के लिए अपनी किडनी तक दी थी। उन्होंनेआरोप लगाते हुए यह भी दावा किया उन्हें गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी।

रोहिणी ने भावुक संदेश देते हुए इस दौरान यह भी कहा कि सभी बेटी-बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो , तो भूलकर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दें। सभी बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें।

उन्होंने कहा कि मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो।

यह भी पढ़ें: लालू यादव और राबड़ी देवी को घर में कर लिया कैद? रोहिणी आचार्य के लालू परिवार से अलग होने पर BJP ने पूछा- मीसा भारती क्यों चुप?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड