BREAKING: बिहार से बड़ी खबर, कुल्हाड़ी से पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला करने वाला आरोपी राजेश गिरफ्तार; खून से लथपथ कपड़े भी बरामद

Bihar news: पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। घटना स्थल से कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pankaj Tripathi Brother Attacked
Pankaj Tripathi Brother Attacked | Image: SM

Pankaj Tripathi Brother Attacked: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेश साह के रूप में हुई है, जो पीड़ित का पड़ोसी बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के भाई पर बिहार के गोपालगंज में जानलेवा हमला हुआ। जमीन विवाद को लेकर उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में एक्टर के भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। शुरुआत जांच के अनुसार, आरोपी ने लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी राजेश साह को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।

Advertisement

पंकज त्रिपाठी के भाई क्या करते हैं?

बता दें कि पंकज त्रिपाठी छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। परिवार का अधिकांश हिस्सा आज भी बिहार में ही रहता है, जो खेती-बाड़ी का काम करते हैं। इसके अलावा परिवार पारंपरिक कार्यों से भी जुड़ा हुआ है। बिजेंद्र नाथ तिवारी पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बताए जाते हैं। वे परिवार के साथ गांव में रहते हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेती-किसानी का काम भी संभालते हैं। 

यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS में भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड