पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS में भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar news: घटना को आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pankaj Tripathi Brother Attacked
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला | Image: Instagram

Pankaj Tripathi Brother Attacked: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज में जानलेवा हमला हुआ है। उन पर धारदार हथियार से अटैक किया गया, जिसके बाद वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बिजेंद्र नाथ को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। फिलहाल पटना AIIMS में उनका इलाज चल रहा है। 

वारदात माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है। बताया जा रहा है कि इस घटना को आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घात लगाए बैठे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव बरौली प्रखंड का बेलसंड गांव में है। उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। पहले से चले आ रहे विवाद के चलते हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही बिजेंद्र नाथ तिवारी वहां पहुंचे, उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही गिर पड़े।

गंभीर हालत में पटना रेफर 

हमले के तुरंत बाद घायल बिजेंद्र नाथ को परिजन पहले मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत को काफी नाजुक बताया। शरीर पर गहरे जख्मों और गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल पटना रेफर कर दिया। अब यहां फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है। साथ ही संदिग्धों की तलाश भी जारी है। टीम आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वह जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीवा से एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड