अपडेटेड 20 November 2025 at 12:23 IST

Nitish Kumar: 3 मार्च 2000 से 2025 तक... कब-कब नीतीश कुमार ने ली CM पद की शपथ? 10वीं बार 'सुशासन बाबू' की ताजपोशी

Nitish Kumar: 3 मार्च 2000 को नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वो अबतक 19 साल से ज्यादा समय तक बिहार के मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभाल चुके हैं। जानते हैं कब-कब उन्होंने सीएम पद की शपथ ली है?

Follow : Google News Icon  
Nitish Kumar
Nitish Kumar | Image: X- @NitishKumar

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद आज (20 नवंबर) को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया था। नीतीश बिहार में सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री हैं। आइए जानते हैं इससे पहले कब-कब उन्होंने सीएम पद की शपथ ली है।

नीतीश कुमार 19 साल से ज्यादा समय तक बिहार के मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभाल चुके हैं। अगर उन्होंने अपना ये कार्यकाल पूरा कर लिया तो वो देश में सबसे ज्यादा समय तक CM रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने का नीतीश कुमार का सफर मार्च 2000 से शुरू हुआ था। वो लगभग 19 साल 93 दिन तक इस पद पर रह चुके हैं। मई 2014 से फरवरी 2015 तक जीतन राम मांझी बिहार के CM बने थे। बाकी समय सरकार चाहे जिसकी हो, बिहार की कमान तो नीतीश के हाथों में ही रही है।

नीतीश कुमार कब-कब सीएम बने?

  • पहली बार नीतीश कुमार ने 3 मार्च 2000 में सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि, तब वो केवल 7 दिनों तक ही इस पद पर रह सके थे। 
  • 5 साल बाद फिर बिहार की कमान उनके हाथों में आई। नीतीश ने दूसरी बार 24 नवंबर 2005​ को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • तीसरी बार  26 नवंबर 2010​ को सीएम पद की शपथ ली थी। साल 2013 में नीतीश कुमार ने NDA का साथ छोड़ दिया।
  • उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव बीजेपी से अलग लड़ा। चुनाव में हार मिलने के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को सीएम बनाया। 
  • मांझी को CM बनाने के बाद JDU में टकराव बढ़ाने लगा। बाद में पार्टी ने नीतीश को फिर नेता चुना। 22 फरवरी 2015​ को उन्होंने चौथी बार शपथ ली थी। 
  • नीतीश कुमार ने 2015 विधानसभा चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा और सरकार बनाई। 20 नवंबर 2015 में नीतीश कुमार पांचवीं बार सीएम बने।
  • जुलाई 2017 में नीतीश कुमार ने पलटी मारी और महागठबंधन को छोड़ फिर एनडीए के साथ चले गए और 27 जुलाई 2017​ छठी बार सीएम पद की शपथ ली।
  • 2020 विधानसभा चुनाव में NDA को जीत मिली और नीतीश कुमार सातवीं बार सीएम की कुर्सी पर विराजमान हुए। उन्होंने 16 नवंबर 2020​ को सातवीं बार शपथ ली। 
  • अगस्त 2022 में उन्होंने फिर पाला बदला और महागठबंधन से जुड़ गए। इस बार उन्होंने आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली।
  • नीतीश कुमार का मन फिर बदला और इस बार उन्होंने एनडीए का हाथ थाम लिया। 28 जनवरी 2024 को वो नौवीं बार बिहार के सीएम बने।

सबसे लंबे समय तक CM रहने का तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?

अब अगर अगले 5 साल बिना रुकावट के चलते हैं तो देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। फिलहाल ये रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के नाम हैं, जो 24 साल 165 दिन तक ये पद संभाला है।

Advertisement

दूसरे नंबर पर नवीन पटनायक हैं, जिन्होंने 24 साल 99 दिन तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है। तीसरे नंबर पर ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल)- 23 साल 137 दिन, चौथे नंबर पर गेगोंग अपांग (अरुणाचल)- 22 साल 250 दिन, पांचवें नंबर पर लाल थनहावला (मिजोरम)- 22 साल 60 दिन, छठे नंबर पर वीरभद्र सिंह (हिमाचल)- 21 साल 13 दिन, सातवें नंबर पर माणिक सरकार (त्रिपुरा)- 19 साल 363 दिन के नाम हैं। लिस्ट में फिलहाल नीतीश कुमार का नाम आठवें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar Shapath Grahan: नीतीश सरकार में JDU के कोटे से होंगे अशोक चौधरी समेत कुल 8 मंत्री, BJP की तरफ से कौन-कौन? देखिए पूरी LIST

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 11:28 IST