Bihar: बक्सर में 132 फीट का मोबाइल टावर चोरी, साथ में जनरेटर भी उठा ले गए चोर, कंपनी ने दर्ज कराई शिकायत

Buxur News: बिहार के बक्सर जिले में 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर चारी हो गया है। इतना ही नहीं चोर टावर के साथ-साथ जनरेटर भी उठा ले गए। यह टावर 2010 से हरनाथ यादव की जमीन पर लगा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
132-foot-tall mobile tower stolen in Buxar, Bihar police have launched an investigation
सांकेतिक फोटो | Image: ANI

Bihar News: आपने मोबाइल, गहने, पैसे, कार और ट्रक की चोरी सुनी होगी। लेकिन में बिहार के लिए ये सब बहुत छोटा है। बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव क्षेत्र में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां रिहायशी इलाके में करीब 15 साल से लगे 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर चोरी हो गया है।

मोबाइल टावर चोरी के साथ-साथ 15 केवीए का जनरेटर और अन्य तकनीकी उपकरण पूरी तरह गायब हो गए हैं। कंपनी की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच शुरू हो गई है। यह घटना इतनी अजीबोगरीब है कि स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन दोनों हैरान हैं।

घटना का पता तब चला जब कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी टावर की मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे। उन्हें वहां टावर और उससे जुड़े सारे उपकरण नजर नहीं आए। इससे पहले स्थानीय लोगों ने भी पिछले 15-20 दिनों से टावर गायब होने की बात कही थी, लेकिन शुरुआत में सभी को लगा था कि कंपनी ने खुद ही इसे हटा लिया होगा।

15 साल से खड़ा था टावर

चोरी हुआ यह मोबाइल टावर डुमरांव वार्ड नंबर-18 में 2010 में लगा था और लगभग 15 साल से खड़ा था। पिछले कुछ सालों से यह टावर बंद पड़ा था और मरम्मत के लिए कंपनी के अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्हें टावर और सारे उपकरण गायब मिले।

Advertisement

2022 में खत्म हुआ एग्रीमेंट

टावर लगाने के लिए हरनाथ यादव की जमीन पर 12 साल का एग्रीमेंट हुआ था, जो 2022 में खत्म हो गया। उसके बाद कंपनी ने किराया देना बंद कर दिया। हरनाथ यादव ने बताया कि उन्होंने कंपनी को चार बार नोटिस भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरनाथ यादव  ने कहा, “भुगतान न मिलने पर कंपनी को चार बार नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब पता चला है कि टावर और सारे उपकरण गायब हो चुके हैं।”

बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “मामले की जानकारी मिल चुकी है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जमीन मालिक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच के नतीजों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement

इलाके में हड़कंप

रिहायशी इलाके में इतना बड़ा ढांचा (132 फीट ऊंचा) और भारी जनरेटर बिना किसी को पता चले गायब हो जाना लोगों के लिए चौंकाने वाला है। स्थानीय लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि चोरों ने इतनी बड़ी कार्रवाई को कैसे अंजाम दिया, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी ला रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और टावर का कोई सुराग नहीं मिला है।

यह घटना बिहार में ऐसी अनोखी चोरियों की कड़ी में जुड़ गई है, जहां पहले भी बड़े-बड़े ढांचे चोरी होने की शिकायतें आ चुकी हैं। जांच के बाद ही साफ होगा कि यह चोरी कैसे और किसके द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें: 3.10 लाख रुपये हर महीने किराया और मेंटेनेंस अलग से... मुंबई से भी आगे निकला बेंगलुरु? 4BHK के किराये ने सबको चौंका दिया

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड