3.10 लाख रुपये हर महीने किराया और मेंटेनेंस अलग से... मुंबई से भी आगे निकला बेंगलुरु? 4BHK के किराये ने सबको चौंका दिया
बेंगलुरु के प्रीमियम इलाकों में लक्जरी 4BHK अपार्टमेंट्स का किराया 2.75 लाख से 3.10 लाख रुपये तक पहुंच गया है। X पर वायरल पोस्ट में हेब्बल जैसे इलाकों की महंगी लिस्टिंग्स शेयर की गईं। IT हब की डिमांड बढ़ने और सप्लाई कम होने से प्रीमियम किराये तेजी से बढ़ रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

बेंगलुरु देश का सबसे बड़ा IT हब है। लाखों युवा प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और कॉर्पोरेट एक्जीक्यूटिव्स यहां आकर बसते हैं। लेकिन इस डिमांड के साथ-साथ हाउसिंग की सप्लाई सीमित होने और प्रीमियम लोकेशन्स की लोकप्रियता के कारण किराये के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
बेंगलुरु में घर का किराया आसमान छूने के कारण आम आदमी का किसी अच्छी लोकेशन पर रहना नामुमकिन हो गया है। बेंगलुरु में प्रॉपर्टी की कीमतों को लेकर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसने लग्जरी घरों के किराए पर एक नई बहस छेड़ दी है। इस पोस्ट में व्हाट्सएप मैसेज के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें घरों के किराए दिखाए गए थे।
4 BHK फ्लैट का किराया 3.10 लाख
हाल ही में X पर वायरल पोस्ट में एक फाउंडर ने बताया कि उनका एक दोस्त मार्च के आसपास बेंगलुरु में घर ढूंढ रहा था। दोस्त लगातार किराये की शिकायत कर रहा था, लेकिन फाउंडर को यकीन नहीं हो रहा था। आखिरकार दोस्त ने कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए और देखते ही देखते सब हैरान रह गए। इसमें हेब्बाल इलाके में 4 BHK फ्लैट का किराया 3.10 लाख प्रति महीना और मेंटेनेंस अलग से बताया गया है।
प्रीमियम इलाकों का किराया
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में घरों का किराया 2.75 लाख रुपये से लेकर 3.1 लाख रुपये प्रति महीना और उससे भी ज्यादा है। ये लिस्टिंग्स ज्यादातर नॉर्थ बेंगलुरु के प्रीमियम इलाकों जैसे हेब्बल, आरएमवी एक्सटेंशन की हैं। बड़े साइज, अच्छी अमेनिटीज, मल्टीपल पार्किंग और हाई-एंड फर्निशिंग वाले घरों के लिए ये रेट्स रखे गए हैं।
Advertisement
- 4BHK सेमी-फर्निश्ड अपार्टमेंट (लगभग 2850 वर्गफुट) — किराया 2,75,000 प्रति माह (मेंटेनेंस सहित)।
- अल्ट्रा-लक्जरी फुली फर्निश्ड 4BHK (3880 वर्गफुट) — किराया ₹2,50,000 प्रति माह।
- फुली फर्निश्ड लक्जरी अपार्टमेंट (2200 वर्गफुट, हेब्बल/डॉलर्स कॉलोनी/आरएमवी एक्सटेंशन के पास) — किराया 2 लाख + मेंटेनेंस।
- सेमी-फर्निश्ड 4440 वर्गफुट 4BHK (हेब्बल, हायर फ्लोर, 3 कवर्ड पार्किंग) — किराया 3.10 लाख प्रति माह, मेंटेनेंस अलग से।
क्या ये दाम वाकई ज्यादा हैं?
कुछ लोगों का मानना है कि 4000 वर्गफुट के आसपास के 4BHK लक्जरी अपार्टमेंट के लिए ये रेट्स 'रिजनेबल' हैं, खासकर जब मुंबई जैसे शहरों में छोटे 2-3BHK भी इतने या उससे ज्यादा महंगे मिलते हैं। वहीं, कई लोग इसे शॉकिंग मानते हैं और कहते हैं कि मेंटेनेंस अलग से लेना और भी बोझ बढ़ा देता है।
क्यों है इतनी मंहगाई?
बैंगलोर में पिछले कुछ सालों में IT कंपनियों के ऑफिस वापस खुले हैं। नई मेट्रो और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, सीमित नई हाउसिंग सप्लाई की वजह से प्रीमियम सेगमेंट में किराये काफी ऊपर चढ़ गए हैं।
Advertisement
बैंगलोर में अगर आप छोटा या मीडियम साइज का घर ढूंढ रहे हैं तो भी अच्छे इलाकों में किराया 40-80 हजार तक आसानी से पहुंच जाता है। लेकिन लक्जरी, बड़े साइज और प्राइम लोकेशन वाले घरों के लिए 2 लाख से ऊपर जाना अब कोई असामान्य बात नहीं रही। अगर आप भी बैंगलोर में घर ढूंढ रहे हैं या किराये के ट्रेंड्स पर अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपकी जेब पर अच्छा-खासा असर होगा।