Bihar: फल्गु नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने दी जानकारी

बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना अंतर्गत दौलतपुर अहिट गांव में बुधवार को फल्गु नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Bihar: फल्गु नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

जिले के घोसी थाना अंतर्गत दौलतपुर अहिट गांव में बुधवार को फल्गु नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गुलशन कुमार (12) और दीपू कुमार (11) के रूप में की गयी है।

घोसी के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि..

घोसी के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दौलतपुर अहिट गांव वालों के द्वारा घोसी थाने को इस घटना की सूचना दी गई। घोसी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे खेल-खेल में नदी में स्नान करने लगे थे जिसके कारण यह घटना घटी।

ये भी पढ़ें - Hair Growth Oil: बालों में लगाएं ये तेल, दोगुनी तेजी से होगी हेयर ग्रोथ

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड