अपडेटेड 11 February 2024 at 23:04 IST

Bihar: तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती, क्या खेला करने वाले हैं लालू के 'लाल'?

Bihar News: लालू के 'लाल' तेजस्वी यादव के घर के बाहर भारी पुलिस की तैनाती की गई है।

Follow : Google News Icon  
 Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव | Image: PTI

Bihar News: लालू के 'लाल' तेजस्वी यादव के आवास के बाहर पुलिस छावनी बन गई है। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सड़कों के दोनों तरफ बैरिकेड किए गए हैं तो वहीं तेजस्वी यादव के आवास के अंदर भी कुछ पुलिस के अधिकारी दाखिल हुए हैं।

गायब हुए राजद विधायक चेतन आनंद

राजद विधायक चेतन आनंद के भाई अंशुमान आनंद ने पाटलिपुत्र थाने में अपने भाई की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। चेतन आनंद को कल तेजस्वी यादव के साथ बैठकर गाना सुनते देखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव के घर पर इसी सिलसिले में पुलिस बल की तैनाती देखी गई थी। आपको बता दें कि चेतन आनंद आनंद मोहन के बेटे हैं।

फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी के घर रुके हैं विधायक

शनिवार दोपहर के भोजन के लिए यादव के घर पहुंचे राजद विधायकों को विश्वास मत तक वहीं रुकने के लिए कहा गया है। राजद ने अलाव के पास बैठे और ट्रैकसूट पहने यादव का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गिटार बजाते हुए गाना गा रहे एक युवा विधायक की सराहना करते दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक सोमवार तक राजद और वाम दलों के विधायकों के साथ 5, देशरत्न मार्ग पर रहेंगे, जो यादव का सरकारी बंगला है। यह बंगला तेजस्वी यादव को तब आवंटित किया गया था, जब वह उपमुख्यमंत्री थे। 'महागठबंधन' में कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं। महागठबंधन ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अचानक वापसी के परिणामस्वरूप करीब एक महीने पहले राज्य की सत्ता गंवा दी थी।

Advertisement

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा में 128 विधायकों के साथ राजग अच्छी स्थिति में है। पार्टी के सिर्फ 19 विधायक होने के बावजूद कांग्रेस विश्वास मत से पहले विभाजन की आशंका से ग्रस्त थी। यही कारण है कि उसने अपने विधायकों को दक्षिणी राज्य में ले जाने का विकल्प चुना हो।

(इनपुटः PTI)

Advertisement

ये भी पढ़ेंः सोलन के कारखाने में भीषण आग लगने के 9 दिन बाद मिली 2 और लाशें, 3 लोग अब भी लापता

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 11 February 2024 at 22:00 IST